इन 5 एप्स की मदद से घर बैठे कमाएं पैसा, क्विज से लेकर डांस तक के टास्क पर मिलेगा रिवार्ड
इन एप्स में आपको कई टास्क दिए जाएंगे, जिन्हें पूरा करने पर आपको रिवार्ड मिलेगा
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। हम गूगल प्ले स्टोर से हर रोज कई एप्स डाउनलोड करते हैं। इनमें से कई एप्स के लिए हमें पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन हम आपको ऐसे एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस्तेमाल करने पर आपको कई तरह के रिवार्ड मिलेंगे। इन एप्स की मदद से आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। जानते हैं इन एप्स के बारे में,
Opinion Reward- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 3.9 स्टार मिला है। एप को 5 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 2.6 एमबी है।
फीचर्स
एप पिछले साल भारत में लॉन्च हुआ था। इस एप में आपको सर्वे में भाग लेना होगा, जिसके लिए गूगल आपको भुगतान करेगा। इस सर्वे में भाग लेने वाले यूजर्स को गूगल की तरफ से प्लेआ क्रेडिट मिलता है। इस एप में इनाम की सबसे कम राशि 10 रुपये है। एप में मिलने वाली राशि को आप गूगल प्लेल स्टो।र पर किसी एप या अन्य चीज को खरीद सकते हैं।
mCent Browser- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.4 स्टार मिला है। एप को 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 47 एमबी है।
फीचर्स
ये एक ब्राउजर एप है जिसमें इंटरनेट ब्राउज करने पर यूजर्स को फ्री रिचार्ज और डाटा के रूप में रिवार्ड मिलता है। इस एप में यूजर्स को कुछ वेबसाइट को विजिट करना होता है।
Loco- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.4 स्टार मिला है, जिसे 58 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 6.1 एमबी है।
फीचर्स
एप यूजर्स को कैश प्राइज देता है। एप में रिवॉर्ड पाने के लिए आपको लाइव क्विज में पूछे गए सवालों का जवाब देना होगा।
AppBounty- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.2 स्टार मिला है, जिसे 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 6.7 एमबी है।
फीचर्स
इस एप में आपको फ्री मोबाइल एप को टेस्ट करना होगा, जिसके लिए आपको रिवार्ड मिलेगा। एप की तरफ से बताए गए एप्स को आपको डाउनलोड करना होगा, जिसके लिए आपको रिवार्ड मिलेगा।
Bitwalking- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 हजार यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 3.1 स्टार मिला है। एप की साइज 5.1 एमबी है।
फीचर्स
एप में यूजर्स बिटवॉकिंग डॉलर्स नाम की क्रिप्टोाकरेंसी हासिल कर सकते हैं। आपको रिवार्ड पाने के लिए चलना, दौड़ना, और नाचने जैसे टास्क करने होंगे। इस एप में हर 10,000 कदम चलने पर आपको 1बिटवॉकिंग डॉलर मिलेगा।
यह भी पढ़ें:
कहीं आपके स्मार्टफोन की जानकारी तो नहीं हो रही चोरी, तुरंत अपनाएं ये तरीके
फेसबुक से डाउनलोड करने अपना सारा डाटा, ये हैं 10 आसान तरीकें
व्हॉट्सएप के इन 8 फीचर्स के बारे में कितना जानते हैं आप, आएंगे बड़े काम
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।