Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं 5 सबसे लोकप्रिय ब्राउजिंग एप्स, कम डाटा में मिलती है सबसे तेज स्पीड

    दुनिया के इन 5 सबसे लोकप्रिय ब्राउजिंग एप्स पर आप वीडियो स्ट्रीमिंग से लेकर सोशल मीडिया साइट्स तक को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।

    By Shridhar MishraEdited By: Updated: Fri, 18 May 2018 07:21 PM (IST)
    ये हैं 5 सबसे लोकप्रिय ब्राउजिंग एप्स, कम डाटा में मिलती है सबसे तेज स्पीड

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपको ऐसे 5 ब्राउजिंग एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर आप वीडियो स्ट्रीमिंग से लेकर सोशल मीडिया साइट्स तक को आसानी से एक्सेस कर सकेंगे। जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स:

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Chrome: एप को 100 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। एप को 92 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 34 एमबी है।

    फीचर्स- गूगल क्रोम को पीसी के अलावा फोन पर भी काफी पसंद किया गया। क्रोम ब्राउसर आपके फोन के डाटा की बहुत कम खपत करता है। क्रोम ब्राउसर में आप वीडियो प्ले करने से लेकर फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया साइट्स को भी एक्सेस कर सकते हैं।

    UC Browser: एप को 50 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है, जिसे 35 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप का साइज 3.1 एमबी है।

    फीचर्स- यूसी ब्राउजर पर आप वो सारे काम कर सकते हैं जो गूगल क्रोम फीचर्स देता है। यूसी ब्राउसर पर फेसबुक डाउनलोड से लेकर, वीडियो प्ले और लाइव स्कोर का मजा उठाया जा सकता है।

    Mozilla Firefox: एप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। एप को 30 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप का साइज 33 एमबी है।

    फीचर्स- फायरफॉक्स को गूगल क्रोम के प्रतिद्वंदी के रूप में देखा जाता है। क्रोम की तरह ही फायरफॉक्स को भी पीसी के अलावा फोन पर काफी पसंद किया गया। ब्राउसर फोन के डाटा की बहुत कम खपत करता है। फायरफॉक्स ब्राउसर में आप वीडियो प्ले करने से लेकर फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया साइट्स को भी एक्सेस कर सकते हैं।

    Opera Browser: एप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है, जिसे 24 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप का साइज 25 एमबी है।

    फीचर्स- ओपेरा का इंटरफेस आपको थोड़ा अलग लग सकता है। कुछ यूजर्स को ओपेरा फायरफॉक्स और क्रोम के मुकाबले ज्यादा आसान लगता है।

    Dolphin Web Browser: एप को 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है, जिसे 25 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप का साइज 17 एमबी है।

    फीचर्स- अगर आप ऊपर के सभी ब्राउसर से कुछ अलग इस्तेमाल करना चाहते हैं तो डॉलफिन ब्राउसर एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें:

    लैपटॉप बेचने से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं होगी परेशानी

    ये हैं दमदार फीचर्स वाले LED टीवी, कीमत 30000 रुपए से कम

    सचिन से कोहली तक, जानिए कौन सा खिलाड़ी करता है किस ब्रैंड के फोन का इस्तेमाल