Xiaomi Redmi Note 7 आज भारत में होगा लॉन्च, बजट रेंज में 48MP कैमरे जैसे मिलेंगे फीचर्स
Xiaomi अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 7 को आज भारत में लॉन्च करेगी। नई दिल्ली में इसके लॉन्च इवेंट को आयोजित किया जाएगा
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 7 को आज भारत में लॉन्च करेगी। नई दिल्ली में इसके लॉन्च इवेंट को आयोजित किया जाएगा। कंपनी इसके साथ Redmi Note 7 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि Redmi Note 7 को पिछले महीने ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। चीन में Redmi Note 7 को 999 चीनी युआन (लगभग 10,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है। भारत में भी इस स्मार्टफोन को लगभग 10,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा।
चीन में Redmi Note 7 को दो मेमोरी वेरिएंट्स 3GB और 4GB के साथ ही दो स्टोरेज वेरिएंट्स 32GB और 64GB में लॉन्च किया गया है। 4GB वेरिएंट की कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,500 रुपये) है। भारत में इस वेरिएंट को भी बजट रेंज में पेश किया जा सकता है। फोन को चार कलर वेरिएंट्स पिंक, रेड, ब्लू और ब्लैक में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि बजट रेंज में होने के बाद भी इसमें 48 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा दिया जा सकता है जिसकी वजह से यूजर्स के बीच यह स्मार्टफोन पहले से ही लोकप्रिय हो चुका है। आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में
Redmi Note 7 के संभावित फीचर्स
फोन में फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.3 इंच के फुल HD+ LTPS डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन के डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आसपैक्ट रेश्यो 19.5:9 दिया जा सकता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन (सुरक्षा) के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया जा सकता है।
Redmi Note 7 परफॉर्मेंस
फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 2.2GHz Snapdragon 660 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। प्रोसेसर को सपोर्ट करने के लिए 4GB या 6GB का रैम दिया जा सकता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 32GB और 64GB हो सकती है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को हाइब्रिड माइक्रोसिम स्लॉट के साथ 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Redmi Note 7 कैमरा फीचर्स
कैमरे फीचर्स की बात करे तो इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल का जबकि सेकेंडरी रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। फोन का सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। फोन का सेल्फी कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस होगा और एआई फेस ब्यूटी और फेस अनलॉक को सपोर्ट करेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।
Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशन्स
फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें एड्रॉइड का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI10 के साथ दिया जा सकता है। फोन क्विक चार्ज को भी सपोर्ट करेगा। साथ ही फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Redmi Note 7 को सीधी टक्कर Realme 3 से मिलेगी। Realme 3 को भी अगले कुछ दिनों में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के कई फीचर्स पहले से ही सोशल मीडिया पर लीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें:
Samsung Galaxy M30 रिव्यू: इस वजह से इसे कहा जा सकता है ‘वैल्यू फॉर मनी’ स्मार्टफोन
BSNL ने ‘सिक्सर 666’ प्रीपेड प्लान को किया रिवाइज, Jio-Airtel की होगी छुट्टी
OnePlus 7 ट्रिपल रियर कैमरा और 5G सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च, लेकिन नहीं होंगे ये फीचर्स