विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

6000 रुपये से कम कीमत में इन स्मार्टफोन्स के बीच होगी कड़ी टक्कर

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 28 Jun 2018 10:42 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jun 2018 03:08 PM (IST)

अगर कम कीमत में एंड्रॉयड ऑरियो पर काम करने वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो इन विकल्पों पर डालें एक नजर

6000 रुपये से कम कीमत में इन स्मार्टफोन्स के बीच होगी कड़ी टक्कर
6000 रुपये से कम कीमत में इन स्मार्टफोन्स के बीच होगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। ट्रांजिशन होल्डिंग्स के स्वामित्व वाली कंपनी स्पाइस ने F311 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन एंड्रॉयड ऑरियो के हल्के वर्जन गो एडिशन पर काम करेगा। इस फोन की कीमत 5,599 रुपये है। इसे देशभर के रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसे ब्लैक, रोज गोल्ड और रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाए। इस फोन के साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे जा रही है। भारतीय बाजार में इस फोन का सीधा मुकाबला नोकिया 1 गो और माइक्रोमैक्स भारत गो जैसे फोन से होगा।

Spice F311 के फीचर्स:

इसमें 5.45 इंच का फुल व्यू आईपीएस फुल लैमिनेशन डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। यह फोन 1.1 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिस माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेंसर ऑटोफोकस लेंस के साथ आते हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी:

फोन को पावर देने के लिए 2400 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसके 240 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम का दावा किया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

जानें Nokia 1 की डिटेल्स:

इस फोन की कीमत 5,499 रुपये है। इसे देशभर के सभी आउटलेट्स पर उपलब्ध करा दिया गया है। इसे डार्क ब्लू और वार्म रेड कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इस फोन के साथ जियो 2,200 रुपये का कैशबैक भी दे रहा है जिससे इस फोन की कीमत 3,299 रुपये रह जाती है।

फीचर्स:

इसमें 4.5 इंच का FWVGA आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.1 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6737M प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। इसमें 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिस माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेंसर ऑटोफोकस लेंस के साथ आते हैं। फोन को पावर देने के लिए 2150 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

जानें Micromax Bharat Go के बारे में:

इस फोन की कीमत 4,399 रुपये है। इस फोन पर भारती एयरटेल 2,000 रुपये का कैशबैक दे रही है जिसके बाद फोन की कीमत 2,399 रुपये हो जाती है। यह फोन एयरटेल की मेरा पहला स्मार्टफोन मुहिम का हिस्सा है। आपको बता दें कि Micromax Bharat Go कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन है, जिसे सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 2018 में देखा गया था।

फीचर्स:

इस फोन में 4.5 इंच टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6737 क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसके 6 से 7 घंटे चलने का दावा किया है। साथ ही 170-180 घंटे के स्टैंडबाय टाइम देने का भी दावा किया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

जानें क्या है एंड्रॉयड गो?

यह गूगल का एक ऐसा ऑपरेटिंग सिस्टम है जो कम रैम से लैस स्मार्टफोन्स के लिए बनाया गया है। इसे बनाते हुए डाटा बचत, प्री-लोडेड एप्स जैसे जीमेल गो, मैप्स गो, फाइल्स गो, यूट्यूब गो पर खासतौर से ध्यान दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

फ्लिपकार्ट पर 4 जुलाई को लॉन्च होगा Asus ZenFone 5Z, OnePlus 6 से होगा सीधा

HP का टच स्क्रीन वाला लैपटॉप भारत में लॉन्च, स्मार्टफोन की कीमत में खरीद सकेंगे स्टूडेंट्स

Xiaomi को चुनौती देने Thomson ने उतारे तीन स्मार्ट LED टीवी, कीमत 8,999 रुपये 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।