विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme X, Realme X Master और Spiderman Edition लॉन्च, शुरुआती कीमत Rs 16,999

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 15 Jul 2019 01:23 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 06:10 PM (IST)

Realme X सीरज में Realme X Master Edition Realme X Spiderman Special Editon भी पेश किया गया। ये स्मार्टफोन्स भी ...और पढ़ें

Realme X, Realme X Master और Spiderman Edition लॉन्च, शुरुआती कीमत Rs 16,999
Realme X, Realme X Master और Spiderman Edition लॉन्च, शुरुआती कीमत Rs 16,999

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme ने अपन पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन Realme X भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन सीरज में Realme X Master Edition और Realme X Spiderman Special Editon भी लॉन्च किए गए हैं। ये स्मार्टफोन्स भी Realme 3i की तरह ही Flipkart पर एक्सक्लूसिविली सेल किया जाएगा। Realme X की पहली सेल 24 जुलाई को फ्लिपकार्ट और Realme के आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जाएगी। इस सेल से पहले 18 जुलाई को 'हेट-टू-वेट' सेल का भी आयोजन किया जाएगा।

Realme X के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के दावों के मुताबिक, इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.2 फीसद तक दिया गया है। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसे दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB+128GB और 8GB+128GB के साथ लॉन्च किया गया है। इसका बेस वेरिएंट दो कलर ऑप्शन्स स्पेश ब्लू और पोलर व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया है।

फोन के परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए इसमें Hyper Boost 2.0 दिया गया है। फोन की गेमिंग परफॉर्मेंस भी आपको बेहतर मिलेगी। इस स्मार्टफोन में डॉल्वी एटम्स साउंड सिस्टम दिया गया है। फोन में UFS 2.1 मेमोरी भी दी गई है जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखने को मिलती है। इसके कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट पैनल में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंस सेंसर भी मिलता है। फोन के सेल्फी कैमरे में Sony IMX471 लेंस का इस्तेमाल किया गया है।

फोन के रियर कैमरे की बात करें तो इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके साथ ही एक 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फोन के रियर कैमरे की परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए इसमें Nightscape 2.0 मोड दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.0 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 16,999 रखी गई है जबकि 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 19,999 रखी गई है। इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट्स को 24 जुलाई से सेल के लिए उलपब्ध कराया जाएगा।

Realme X Master Edition की बात करें तो यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन ऑनियन और गार्लिक में लॉन्च किया गया है। यह वेरिएंट केवल एक ही स्टोरेज ऑप्शन 8GB+128GB में आता है। इस वेरिएंट की कीमत भी Rs 19,999 रखी गई है। Realme X Spiderman Special Editon की बात करें तो यह स्मार्टफोन केवल एक ही स्टोरेज ऑप्शन 8GB+128GB में आता है। इस वेरिएंट में आपको स्पाइडर मैन थीम्स और आइकन्स मिलते हैं। इस वेरिएंट की कीमत Rs 20,999 है।