विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5000mAh बैटरी और 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme का ये बजट फोन

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Tue, 07 Mar 2023 06:21 PM (IST)

Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme C55 को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में आपको 5000mAh की ...और पढ़ें

Realme launched its new smartphone Realme C55 in Indonesia
Realme launched its new smartphone Realme C55 in Indonesia

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme C55 को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें कि Realme C55 स्मार्टफोन को कंपनी ने मंगलवार को इंडोनेशिया में लॉन्च किया।

इस हैंडसेट में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच का फुल-एचडी+ IPS एलसीडी डिस्प्ले, 33W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट और 5,000mAh की बैटरी मिलती है।

Realme C55 की कीमत

Realme C55 स्मार्टफोन के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत IDR 2,499,000 यानी लगभग 13,300 रुपये और 8GB + 256GB वे रिएंट की कीमत IDR 2,999,000 यानी लगभग 16,000 रुपये निर्धारित की गई है। आप इस हैंडसेट को रैनी नाइट और सनशॉवर कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। बता दें कि स्मार्टफोन 8 मार्च से रियलमी इंडोनेशिया की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Realme C55 के स्पेसिफिकेशंस

Realme C55 में आपको 6.72 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 680nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है । प्रोसेसर की बात करें तो हैंडसेट MediaTek Helio G88प्रोसेसर के साथ आता है जिसे 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। बता दें कि इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता हैं।

Realme C55 का कैमरा

कैमरा फीचर्स की बात करें तो Realme C55 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा होता और 2MP का डेप्थ सेंसर होता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस हैंडसेट में 8MP का कैमरा है। साथ ही इसमें रियर एलईडी फ्लैश भी है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इस फोन में 4G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-C पोर्ट भी दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 33W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।