विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panasonic ने 32-65 इंच की स्क्रीन और 4k रेजॉलूशन के साथ लॉन्च किए 11 नए Full HD एंड्रॉयड Smart TV, 25,490 रुपये शुरुआती कीमत

By Mohini KediaEdited By:
Published: Tue, 06 Jul 2021 07:28 PM (IST)

अपने ब्रांड को मजबूत करने के उद्देश्य से पैनासोनिक इंडिया (Panasonic India) ने देश में Android टीवी सीरीज की दो ...और पढ़ें

यह Panasonic की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।
यह Panasonic की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अपने ब्रांड को मजबूत करने के उद्देश्य से, पैनासोनिक इंडिया (Panasonic India) ने देश में Android टीवी सीरीज की दो नई रेंज- JX और JS को लॉन्च किया है। भारत में निर्मित दो सीरीज में 32-65 इंच के स्क्रीन आकार वाले 11 नए मॉडल पेश किए हैं। JS सीरीज की शुरुआत 25,490 रुपये से होती है, जबकि JX सीरीज की शुरुआत 50,990 रुपये से होती है।

प्रोडक्ट कैटेगरी चीफ, CE, पैनासोनिक इंडिया ने एक बयान में कहा, ''Android टीवी की JX और JS सीरीज के साथ, हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को वास्तविक, जीवन जैसा देखने का अनुभव प्रदान करना है। "एंड्रॉइड सक्षम 4K टीवी में एक inbuilt Google असिस्टेंट है जो न केवल दर्शकों को अनलिमिटेड OTT कंटेंट का इस्तेमाल करने की अनुमति देता है, बल्कि रिमोट के इस्तेमाल के बिना वॉयस कमांड के माध्यम से नियंत्रण को सक्षम बनाता है,".

Miraie से पावर्ड, नई सीरीज़ सभी होम अप्लायंस में एक स्मार्ट और कनेक्टेड अनुभव प्रदान करती है, जो अपने यूजर्स के दैनिक जीवन को बेहतर बनाता है। Miraie ऐप के साथ, आप अपने सभी पैनासोनिक प्रोडक्ट्स जैसे AC और स्मार्ट डोर बेल को एक बड़ी स्क्रीन पर कंट्रोल कर सकते हैं।

नई रेंज में बिल्ट-इन गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) भी है और एलेक्सा (Alexa) के साथ काम करता है जो यूजर्स को अनलिमिटेड स्मार्ट टेक्नोलॉजी एक्पीरियंस करने की अनुमति देता है। नई रेंज दर्शकों को उनके घरों में आराम से सिनेमेटिक अनुभव प्रदान करती है। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, ZEE5, Hotstar, YouTube, Voot, Sony Liv, ALTBalaji, Eros Now और कई दूसरे OTT प्लेटफॉर्म का सपोर्ट करता है।