विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओप्पो Realme 1 स्मार्टफोन 8990 रुपये में लॉन्च, आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 से मुकाबला

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Tue, 15 May 2018 03:57 PM (IST)Updated: Wed, 16 May 2018 11:33 AM (IST)

ओप्पो Realme 1 भारत में लॉन्च, पढ़ें किन फोन्स से मुकाबला

ओप्पो Realme 1 स्मार्टफोन 8990 रुपये में लॉन्च, आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 से मुकाबला
ओप्पो Realme 1 स्मार्टफोन 8990 रुपये में लॉन्च, आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 से मुकाबला

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। ओप्पो ने अपने सब-ब्रैंड में नए स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। Realme 1 नाम से आए इस फोन की खासियत इसका डिजाइन है। 15000 रुपये के सेगमेंट में आने वाले फोन्स में आमतौर पर डिजाइन को कुछ हद तक नजरअंदाज कर दिया जाता है। वहीं, Realme बेहतर डिजाइन देकर उपभोक्ताओं को रिझाना चाहता है। कंपनी के अनुसार Realme को मुख्यत: पावर और स्टाइल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी का मानना है की परफॉरमेंस के मामले में इस फोन की टक्कर रेडमी नोट 5 प्रो और आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 से होगी।

Realme 1 के फीचर्स: फोन डायमंड ब्लैक फिनिश के साथ आता है। स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया आया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो P60 चिपसेट के साथ 3GB/4GB/6GB रैम और 32GB/64GB/128GB स्टोरेज दी गई है। फोन ड्यूल 4G सपोर्ट करता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3410 माहकी बैटरी दी गई है और लम्बी बैटरी लाइफ के लिए फोन AI बैटरी मैनेजमेंट के साथ आता है।

कैमरा: इसमें 13MP का सिंगल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। Realme 1 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो दिया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है, लेकिन कंपनी ने फेस अनलॉक फीचर दिया है। फिर भी बायोमेट्रिक सेंसर की कमी के कारण फोन प्रतिस्पर्धियों से पीछे रह सकता है। फोन डायमंड ब्लैक और सोलर रेड कलर विकल्प में उपलब्ध होगा।

कीमत: Realme 1 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज बेस वैरिएंट की कीमत 8990 रुपये है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10990 रुपये है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज प्रीमियम वैरिएंट की कीमत 13990 रुपये है। तीनों वैरिएंट एक्सक्लुसिवली अमेजन इंडिया पर उपलब्ध होंगे।

रेडमी नोट 5 प्रो और आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 से मुकाबला:

रेडमी नोट 5 प्रो की डिटेल्स: रेडमी नोट 5 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रगन 636 प्रोसेसर के साथ आने वाला शाओमी का पहला फोन है। दावा किया गया है की यह प्रोसेसर 50 प्रतिशत तक हाई परफॉरमेंस, 40 प्रतिशत तक ज्यादा पावर एफिशिएंट है। यह MIUI9 पर आधारित एंड्रॉयड N पर कार्य करता है। कंपनी का दावा है की यह फोन सबसे तेज रेडमी नोट फोन होगा।

रेडमी नोट 5 प्रो में 5.99 इंच का 18:9 डिस्प्ले दिया गया है। शाओमी ने रियर पर वर्टीकल ड्यूल कैमरा के साथ 5MP सैमसंग सेंसर + 12MP सोनी IMX 486 सेंसर मौजूद है। वीडियोज कैप्चर करने के लिए शाओमी ने इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन भी जोड़ा है। बेहतर इमेज के लिए कंपनी ने फोन में AI पर आधारित कंप्यूटिंग इंजन का इस्तेमाल किया है। इससे सिंगल कैमरा से बेहतर पोर्ट्रेट सेल्फी ली जा सकेंगी। इसमें 20MP का सोनी IMX 376 सेंसर के साथ एलईडी सेल्फी लाइट भी दी गई है, जिससे लौ लाइट में बेहतर सेल्फी ली जा सकेंगी।

नोट 5 प्रो में फेस अनलॉक फीचर भी जोड़ा गया है। फोन दो वैरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 64GB स्टोरेज में उपलब्ध है। दोनों वैरिएंट्स की कीमत क्रमश: 13999 और 16999 रुपये है।

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स: आसुस के इस फोन में एज टू एज डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप भी मौजूद है। फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन मेटल यूनिबॉडी डिजाइन का है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास मौजूद है। फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रगन 636 प्रोसेसर के साथ 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपैंड किया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड के लेटेस्ट ओएस ओरियो पर कार्य करता है। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

कैमरा: फोन में 13MP सेंसर और 5MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसी के साथ आईफोन 10 की तरह पोर्ट्रेट मोड, PDAF और ऑटो फोकस फीचर्स दिया गए हैं। फ्रंट में एलईडी फ्लैश के साथ 8MP का सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 

लैपटॉप बेचने से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं होगी परेशानी

Reliance Jio Vs Airtel Vs Vodafone Vs Idea: इन प्लान्स में हर रोज मिल रहा है 3 से 5 जीबी डाटा

अब अपने स्मार्टफोन पर देखें EPF अकाउंट बैलेंस, ये हैं 7 आसान तरीके

सचिन से कोहली तक, जानिए कौन सा खिलाड़ी करता है किस ब्रैंड के फोन का इस्तेमाल

फ्लिपकार्ट-अमेजन सेल में ग्राहकों की चांदी, इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही है भारी छूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।