Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    OnePlus Nord 2T 5G: 80W फास्ट चार्जिंग, 8GB रैम के साथ फोन लॉन्च, जानें कीमत और ऑफर्स

    By Saurabh VermaEdited By:
    Updated: Fri, 20 May 2022 08:31 AM (IST)

    OnePlus Nord 2T Launched फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 4500mAh बैटरी मिलेगी। फोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। आइए जानते हैं कि बाकी फोन में क्या है खास..

    Hero Image
    Photo Credit - OnePlus Phone File Photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus Nord 2T 5G OnePlus Launch: ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T को चीन लॉन्च कर दिया है। फोन की जल्द भातर में लॉन्चिंग की उम्मीद है। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्जन है। अगर फोन की खूबियों की बात करें, तो इसमें 8GB रैम सपोर्ट दिया गया है। साथ ही फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4,500mAh बैटरी सपोर्ट मिलेगा। फोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वनप्लस नॉर्ड 2T की कीमत और उपलब्धता

    वनप्लस नॉर्ड 2T (OnePlus Nord 2T) स्मार्टफोन का 8GB रैम और 128GB वेरिएंट 399 यूरो (करीब 32,600 रुपये) में आएगा। जबकि 12 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 499 यूरो (करी 40,700 रुपये) है। OnePlus Nord 2T की बिक्री 24 मई 2022 से शुरू हो रही है। हालांकि फोन भारत में कब उपलब्ध होगा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    OnePlus Nord 2T के स्पेसिफिकेशन्स

    OnePlus Nord 2T में 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन नए मीडियाटेक डाइमेंशन 1300 चिपसेट सपोर्ट के साथ आता है। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन ऑक्सीजन ओएस 12.1 वर्जन के साथ आएगा, जो एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर का करेगा। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन तीन साल के एंड्रॉइड अपडेट के साथ आएगी। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर दिया जाएगा। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 32 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। फोन 80W चार्जिंग स्पीड के साथ आता है।

    ये भी पढ़ें 

    अगर आपका फोन भी हो रहा है ट्रैक, तो ये कोड्स लगाएंगे ट्रैकर का पता