विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia 9 PureView 5 कैमरा सेंसर्स के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत ₹49,999

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Wed, 10 Jul 2019 12:20 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 10 Jul 2019 01:40 PM (GMT+05:30)

Nokia 9 PureView को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 17 जुलाई से उपलब्ध कराया जाएगा

Nokia 9 PureView 5 कैमरा सेंसर्स के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत ₹49,999
Nokia 9 PureView 5 कैमरा सेंसर्स के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत ₹49,999

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia 9 PureView को आखिरकार भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इसे सबसे पहले इस वर्ष फरवरी महीने में Mobile World Congress के दौरान पेश किया गया था। इस फोन की खासियत इसका पेंटा कैमरा सेटअप है। इसमें 5 कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं। Nokia 9 PureView खरीदने वाले यूजर्स को पहले 30 दिन नोकिया मोबाइल केयर के जरिए बेहतर अनुभव दिया जाएगा। इसमें यूजर्स को विशेषज्ञों के जरिए मदद की जाएंगी।

Nokia 9 PureView की कीमत और ऑफर्स: इस फोन की कीमत भारत मे 49,999 रुपये है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 17 जुलाई से उपलब्ध कराया जाएगा। इसे मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो इसके साथ कंपनी की वेबसाइट से 5,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड और Nokia 705 ईयरबड्स उपलब्ध कराए जाएंगे। यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। इसके अलावा HDFC बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड यूजर्स को Pinelabs terminals के जरिए 10 फीसद का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर 31 अगस्त तक वैध होगा। ऑफलाइन फोन खरीदने वाले यूजर्स को भी Nokia 705 ईयरबड्स फ्री दिए जाएंगे।

अगर आप नोकिया के सस्ते स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो Amazon पर जाकर खरीद सकते हैं। Nokia 5.1, Nokia 3.1 Plus और Nokia 6.1 Plus को खरीदने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें। 

Nokia 9 PureView के फीचर्स: इस फोन की खासियत इसका रियर कैमरा है। इस फोन में कुल मिलाकर 6 कैमरा मौजूद है। इसका रियर कैमरा पेंटा सेटअप के साथ आता है। इसमें से तीन सेंसर 12 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर्स हैं। इन 5 में से दो सेंसर 12 मेगापिक्सल के RGB सेंसर्स हैं। इसमें छठा सेंसर 3D ToF है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसमें 5.99 इंच का P-OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें QHD+ रेजोल्यूशन दिया गया है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेकर्शन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीब की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। यह एंड्रॉइड वन पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 3320 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में IP67 सर्टिफिकेशन मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G और ड्यूल VoLTE, USB 3.1 टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5.0, ड्यूल-बैंड वाई-फाई एसी, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Galaxy J8 और Galaxy J6 को अगर आप खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप इन लिंक्स पर जाकर क्लिक कर सकते हैं। यहां आपको कई ऑफर्स भी मिल जाएंगे। 

यह भी पढ़ें:

Qualcomm Snapdragon 215 प्रोसेसर बजट स्मार्टफोन्स के लिए किया गया लॉन्च

MacBook Pro और MacBook Air की कीमत में हुई ₹30,000 तक की कटौती, जानें नई कीमत

Redmi Note 7 सीरीज ने मात्र 6 महीने में 15 मिलियन यूनिट्स का आंकड़ा किया पार