विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia 8.1 पांच कलर वेरिएंट्स और Android 9 Pie के साथ लॉन्च, जानें कीमत

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 06 Dec 2018 09:01 AM (IST)Updated: Thu, 06 Dec 2018 02:08 PM (IST)

इस फोन को भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है

Nokia 8.1 पांच कलर वेरिएंट्स और Android 9 Pie के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Nokia 8.1 पांच कलर वेरिएंट्स और Android 9 Pie के साथ लॉन्च, जानें कीमत

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। HMD Global ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 8.1 को कल रात दुबई में आयोजित इवेंट में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को फिलहाल ग्लोबली लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि चीन में इस फोन को Nokia X7 के नाम से अक्टूबर में लॉन्च किया जा चुका है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन और लुक भारत में हाल ही में लॉन्च हुए Nokia 7.1 और Nokia 6.1 Plus से मिलता है। लेकिन, इस स्मार्टफोन को प्रीमियम रेंज में लॉन्च किया गया है। जाहिर है कि इसमें कई फीचर्स Nokia के मिड रेंज के इन दोनों स्मार्टफोन्स से ज्यादा बेहतर होंगे। आइए, जानते हैं Nokia 8.1 के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में।

Nokia 8.1: कीमत और उपलब्धता

Nokia 8.1 को ग्लोबली EUR 399 (लगभग 31,999 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन यूरोपियन और खाड़ी देशों में दिसंबर के मध्य में सेल के लिए उपलब्ध होगी। फोन को पांच कलर ऑप्शन्स ब्लू, सिलवर, स्टील, कॉपर और आयरन में लॉन्च किया गया है। इस फोन को भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य स्मार्टफोन्स भी भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं।

Nokia 8.1 के स्पेसिफिकेशन्स

वैसे तो इस स्मार्टफोन का डिजाइन और लुक काफी हद तक Nokia के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Nokia 7.1 और Nokia 6.1 Plus से मिलता है। इन दोनों ही स्मार्टफोन की तरह ही इसमें नॉच फीचर दिया गया है। androidone स्मार्टफोन होने की वजह से इसमें Android का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 9 Pie दिया गया है। आइए, जानते हैं फोन के फीचर्स के बारे में

डिस्प्ले

फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें पिछले स्मार्टफोन के मुकाबले बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 6.18 इंच का फुल HD+ डिस्पले दिया गया है। स्क्रीन का रिजोल्यूशन 1080x2244 पिक्सल है और आसपेक्ट रेश्यो 18.7:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 81.5 फीसद दिया गया है।

परफार्मेंस

फोन के परफार्मेंस की बात करें तो फोन Qualcomm स्नैपड्रेगन 710 SoC प्रोसेसर दिया गया है। प्रोसेसर की स्पीड 2.2GHz है। फोन में 4GB रैम दिया गया है। फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा

फोन का ड्यूल रियर कैमरा Zeiss के लेंस के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल 1.4-micron पिक्सल के साथ दिया गया है। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। सेकेंडरी कैमरे का इस्तेमाल डेप्थ सेंसिंग के लिए होता है। फोन के बैक में ड्यूल LED फ्लैश दिया गया है। फोन के सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी

फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, VoWiFi, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, FM radio के अलावा 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। फोन में USB Type-C चार्जिंग ऑप्शन दिया गया है। फोन की बॉडी 6000 सीरीज के अल्युमीनियम से बनी है साथ ही साइड से डायमंड कट एज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज, जुड़ेंगे तीन खास फीचर्स

'I Love Mi' सेल में इन दो स्मार्टफोन पर मिल रहा है 3500 रुपये तक का डिस्काउंट

Idea ने 200 रुपये से कम में लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, मिलेगी 56 दिनों की वैलिडिटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।