विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia 7.1 हुआ लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग समेत ये हैं खासियतें

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Fri, 05 Oct 2018 10:32 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 05 Oct 2018 01:00 PM (GMT+05:30)

यह फोन एंड्रॉयड एंटरप्राइज रेकमेंडेड रेंज का हिस्सा है। यानी इस फोन को एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट रिलीज होने के 90 दिनों के अंदर अपडेट दे दिया जाएगा

Nokia 7.1 हुआ लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग समेत ये हैं खासियतें
Nokia 7.1 हुआ लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग समेत ये हैं खासियतें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। नोकिया ब्रैंड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने एक नया हैंडसेट Nokia 7.1 लॉन्च कर दिया है। यह फोन Nokia 7 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इसे लंदन में आयोजित एक इवेंट में पेश किया गया है। इस फोन की खासियतों की बात करें तो फोन में 19:9 नॉच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये उन फोन्स में से एक होगा जिन्हें एंड्रॉइड पाई का अपडेट मिलेगा। आपको बता दें कि यह फोन एंड्रॉयड एंटरप्राइज रेकमेंडेड रेंज का हिस्सा है। यानी इस फोन को एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट रिलीज होने के 90 दिनों के अंदर अपडेट दे दिया जाएगा।

Nokia 7.1 कीमत और उपलब्धता:

भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन यूरोप में इसे आज यानी 5 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं, बाकि के मार्केट में अगले हफ्ते से उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन 28 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 299 यूरो यानी करीब 25,000 रुपये होगी। वहीं, 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 349 रुपये यानी करीब 29,500 रुपये होगी। इसे ग्लॉस मिडनाइट ब्लू और ग्लॉस स्टील कलर में खरीदा जा सकेगा।

नोकिया 7.1 के फीचर्स:

यह फोन एंड्रॉयड ऑरियो पर काम करता है। इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 और पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2280 है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80 फीसद है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है। इसे दो वेरिएंट में पेश किया गया है। पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी इंटरनल मेमोरी को 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन का कैमरा ड्यूल फ्लैश और कार्ल जीस ऑप्टिक्स के साथ आता है। इसके अलावा फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 3060 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, टाइप सी (यूएसबी 2.0), ओटीजी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और नोकिया ओजो ऑडियो सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत के आधार पर इस फोन की टक्कर Asus ZenFone 5Z से हो सकती है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। जबकि, 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 36,999 रुपये है। 

फीचर्स: Asus ZenFone 5Z में 6.2 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। इसका प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 पर काम करता है। हाई ग्राफिक्स गेम के लिए इसमें क्वालकॉम एड्रिनो 630 का ग्राफिक्स दिया है। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड ओरियो पर काम करता है। इसके रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर लगा है। वहीं, इसके सेकेंडरी कैमरे में 2 एमएम का लेंस लगा है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है, जिसका अपर्चर f/2.0 है।

यह भी पढ़ें:

जियो को टक्कर देने BSNL 29 रुपये में दे रहा डाटा समेत अनलिमिटेड कॉलिंग और बहुत कुछ

OnePlus 6 को पहली बार मिला 5000 रुपये का Price Cut, जानें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

Jio का बड़ा दांव, GigaFiber के विस्तार के लिए खरीद सकता है Hathway केबल नेटवर्क

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।