विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जियो को टक्कर देने BSNL 29 रुपये में दे रहा डाटा समेत अनलिमिटेड कॉलिंग और बहुत कुछ

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Fri, 05 Oct 2018 09:33 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 05 Oct 2018 10:00 AM (GMT+05:30)

कंपनी ने 29 और 9 रुपये के प्लान को रिवाइज कर दिया है और पहले के मुकाबले इन प्लान्स में कम डाटा दिया जा रहा है

जियो को टक्कर देने BSNL 29 रुपये में दे रहा डाटा समेत अनलिमिटेड कॉलिंग और बहुत कुछ
जियो को टक्कर देने BSNL 29 रुपये में दे रहा डाटा समेत अनलिमिटेड कॉलिंग और बहुत कुछ

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दो प्लान पेश किए थे। 29 और 9 रुपये के रिचार्ज प्लान को छोटा पैक कहा गया था। इन दोनों प्लान्स में डाटा और कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। लेकिन अब कंपनी ने इन्हें रिवाइज कर दिया है और पहले के मुकाबले इन प्लान्स में कम डाटा दिया जा रहा है। जहां 29 रुपये का प्लान 1 हफ्ते की वैधता के साथ आता है। वहीं, 9 रुपये वाला प्लान 1 दिन वैधता के साथ आता है।

BSNL के 29 रुपये के प्लान की डिटेल:

पहले 29 रुपये के प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा था। साथ में होम सर्कल में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही थी। इसके अलावा नेशनल रोमिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जा रहे हैं। अब कंपनी ने इस प्लान को रिवाइज कर दिया है। अब इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी की बजाय 1 जीबी डाटा दिया जा रहा है। साथ ही यूजर्स देशभर में किसी भी नंबर पर फ्री कॉल कर पाएंगे। लेकिन मुंबई और दिल्ली के सर्कल में कॉल करने के लिए यूजर्स को स्टैंडर्ड कीमत चुकानी होगी। वहीं, 300 एसएमएस भी दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है। इसमें यूजर्स को फ्री हेलो ट्यून भी मिलेगी।

BSNL के 9 रुपये के प्लान की डिटेल:

इस प्लान में यूजर्स को अब अनलिमिटेड वॉयस कॉल (होम सर्कल में) और रोमिंग कॉल्स की सुविधा दी जा रही है। साथ ही 100 एमबी डाटा समेत 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इस प्लान की वैधता 1 दिन की है। इसमें यूजर्स को पहले 2 जीबी डाटा दिया जा रहा था।

अन्य कंपनियां भी दे रही कम कीमत वाले प्लान:

एयरटेल के 29 रुपये के प्लान के तहत यूजर्स को केवल 520एमबी डाटा दिया जा रहा है। इसमें कॉल और एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाती है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं, जियो की बात करें तो कंपनी 19 रुपये का प्लान ऑफर कर रही है जिसके तहत 0.15 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स और 20 एसएमएस दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता 1 दिन की है।

यह भी पढ़ें:

Jio का बड़ा दांव, GigaFiber के विस्तार के लिए खरीद सकता है Hathway केबल नेटवर्क

नाराज यूजर्स को मनाने में लगा फेसबुक, अकाउंट डिलीट करने के लिए देगा 30 दिन का समय

Samsung Galaxy J6 फ्री में खरीदने का मौका, जानें कैसे उठाएं लाभ 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।