विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OnePlus 6 को पहली बार मिला 5000 रुपये का Price Cut, जानें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Thu, 04 Oct 2018 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 09:52 AM (IST)

इसे अमेजन फेस्टिव सेल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में 5,000 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। यह सेल 10 अक्टूबर से शुरू हो रही है

OnePlus 6 को पहली बार मिला 5000 रुपये का Price Cut, जानें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ
OnePlus 6 को पहली बार मिला 5000 रुपये का Price Cut, जानें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन मार्केट में इस वर्ष OnePlus 6 लॉन्च किया गया था। इस फोन की कीमत को पहली बार कम किया गया है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी को 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे अमेजन फेस्टिव सेल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में 5,000 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। यह सेल 10 अक्टूबर से शुरू हो रही है। यह सेल 15 अक्टूबर तक चलेगी। इसके अलावा ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक Big Billion Days Sale का आयोजन करेगी।

OnePlus 6 को कम कीमत में खरीदने का मौका:

इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी को 34,999 रुपये की बजाय 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कटौती केवल सेल के लिए ही की गई है। इसके अन्य वेरिएंट की बात की जाए तो इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये है। देखा जाए तो वनप्लस अपने स्मार्टफोन्स पर प्राइस कट नहीं देता है। सेल के दौरान भी कैशबैक या एक्सचेंज ऑफर दिया जाता है। ऐसे में इस फोन को खरीदने का यह अच्छा मौका है।

फीचर्स: इस फोन में 6.28 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगन 845 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 6/8 जीबी रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और 480 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लैस है। इससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी। वहीं, इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन को पावर देने का काम 3300 एमएएच की बैटरी करेगी।

फ्लिपकार्ट Big Billion Days Sale:

Honor 7S को 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ 6,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Moto Z2 Force की कीमत 34,999 रुपये है। इसे सेल के दौरान 17,499 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा।

फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान Honor 7A को 3,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 7,999 रुपये है। यह कीमत इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं, लेनोवो K8 प्लस को भी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। इसकी लॉन्चिंग कीमत 9,999 रुपये है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी NXT और ओप्पो A71 को भी अच्छे डिस्काउंट के साथ पेश किया गया है।

Samsung Galaxy S8 को 49,990 रुपये के बजाय 29,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे 3,333 रुपये की प्रति महीने ईएमआई पर खरीदा जा सकेगा। Oppo A71 को 6,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी वास्तविक कीमत 10,990 रुपये है।

यह भी पढ़ें:

नाराज यूजर्स को मनाने में लगा फेसबुक, अकाउंट डिलीट करने के लिए देगा 30 दिन का समय

नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने से लेकर RC ट्रांसफर करना हुआ ऑनलाइन

पैनासोनिक Eluga X1 और Eluga X1 प्रो AI कैमरा फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।