TikTok बैन होने के तीन साल बाद ByteDance का नया दांव, भारत में 2 नए ऐप पेश करने की तैयारी
जून 2020 में भारत के अंदर Tiktok बंद होने के तीन साल बाद कंपनी के मालिक ByteDance फिर से देश में संभावना तलाश रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। सोशल मीडिया एप्लिकेशन TikTok के चीनी मालिक बाइटडांस कथित तौर पर भारतीय बाजार के लिए अपने दो नए ऐप पेश करने की योजना बना रहे हैं। खबर है कि ByteDance अपने प्रमुख शॉर्ट-वीडियो ऐप Tiktok और Hello जैसे अन्य ऐप के तीन साल बाद भारतीय बाजार में आगे बढ़ने के लिए अपने म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Resso और 'ऑल-इन-वन' प्रोडक्टिविटी ऐप Lark पर विचार कर रहे हैं। आइए, पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं।
Resso और Lark को पेश करने की तैयारी
जून 2020 में भारत के अंदर Tiktok बंद होने के तीन साल बाद कंपनी के मालिक ByteDance फिर से देश में संभावना तलाश रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो 2 नए एप्लिकेशन को भारत में पेश करनी की तैयारी कर रहे हैं। इनमें से एक एप्लिकेशन का नाम Resso है, जो ब्राजील और इंडोनेशिया में भी संचालित होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में ऐप के 125 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं।
.jpg)
इस साल की शुरुआत में, बाइटडांस ने रेसो को भारत में केवल भुगतान वाली सेवा के रूप में बनाया था। बाइटडांस के म्यूजिक व्यवसाय विकास के वैश्विक प्रमुख ओले ओबरमैन ने तब कहा था कि यह कदम कलाकारों के लिए लाभ बढ़ाते हुए यूजर्स के लिए सर्विस को बेहतर बनाना है।
नहीं मिल रही है अच्छी प्रतिक्रिया
चीन के बाद भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऐप बाजार है। विश्लेषकों का मानना है कि बाइटडांस की नए सिरे से शुरुआत हो रही है, क्योंकि बीजिंग मुख्यालय वाली कंपनी को बढ़ती जांच और यहां तक कि अमेरिका और यूरोप जैसे अन्य बड़े बाजारों में संभावित प्रतिबंध का सामना करना पड़ रहा है। रेसो और लार्क को बाइटडांस के लिए महत्व के निचले स्तर पर माना जाता है, जिसने 2022 में कंपनी के कुल राजस्व में 5 प्रतिशत से कम योगदान दिया है।
(1).jpg)
भारत ने बैन किए थे 300 से अधिक चीनी ऐप
भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को लेकर जून 2020 से चरणबद्ध तरीके से टिकटॉक और लगभग 300 अन्य चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। उस समय भारत में टिकटॉक के 200 मिलियन से अधिक यूजर थे और भारत उसका सबसे बड़ा विदेशी बाजार था।
तब से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की मांग अन्य जगहों पर भी सामने आई है। भारत में टिकटॉक बैन होने का सबसे बड़ा लाभ Meta को मिला। इसने जुलाई 2020 में अपने इंस्टाग्राम रील्स का संचालन किया और फिर भारत में भारी सफलता के बाद इसे विश्व स्तर पर लॉन्च किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।