Maxima ने लॉन्च की दो नई Smartwatch, मिलते हैं 100 स्पोर्ट्स मोड और बहुत से फीचर्स, यहां जानें सारी डिटेल
Maxima ने अपने कस्टमर्स के लिए दो नई स्मार्टवॉच पेश की है जिसमें मैक्सिमा Max Pro Grand और मैक्सिमा Max Pro Epic शामिल है। इस सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत 1500 रुपये से कम है। इस डिवाइस में 100 से ज्यादा स्पोट्स मोड और कई फिटनेस फीचर्स दिए गए है। आईये इन दोनों स्मार्टवॉच के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ सालों में स्मार्टवॉच की मार्केट ने काफी तरक्की कर ली है। आए दिन हमें किसी नई स्मार्टवॉच के लॉन्च के बारे में सुनाई देता है, जो बेहतर फीचर्स और क्वालिटी के साथ आती है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए जानी मानी वॉच निर्माता कंपनी मैक्सिमा ने भी हाल ही में अपनी दो स्मार्टवॉच लॉन्च की है।
मैक्सिमा ने भारत में अपनी दो नई स्मार्टवॉच यानी Max Pro Epic और Max Pro Grand को लॉन्च किया है। बता दें कि ये दोनों ही प्रोडक्ट मेड इन इंडिया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
स्मार्टवॉच की कीमत
सबसे पहले मैक्स प्रो एपिक की बात करें तो इसकी कीमत 1,399 रुपये है। वहीं मैक्स प्रो ग्रैंड स्मार्टवॉच की कीमत 1,299 रुपये तय की गई है। एपिक को आप दो कलर ऑप्शन - क्रीम और क्लासिक ब्लैक में फ्लिपकार्ट से खरीद सकते है, जबकि ग्रैंड स्मार्टवॉच को आप अमेजन पर ब्लैक, पिंक, रोज़ गोल्ड ब्लैक, रोज गोल्ड पीच और सिल्वर ग्रे ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

मैक्सिमा वॉच के फीचर्स
- फीचर्स की बात करें तो मैक्स प्रो एपिक स्मार्टवॉच में 1.85 इंच एचडी 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसे 240 x 286 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ जोड़ा गया है।
- इसमें आपको क्लाउड-वेस्ड वॉच फेस मिलते हैं ,जिसके कारण आपकी वॉच अधिक पर्सनलाइज्ड लगती है।
- मैक्स प्रो ग्रैंड स्मार्टवॉच की बात करें को इसमें एपिक से थोड़ी छोटी डिस्प्ले दी गई है। आपको इस डिवाइस में 1.83 इंच का एचडी 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 240 x 286 रेजोल्यूशन की सुविधा है।
- दोनों स्मार्टवॉच मैक्सिमा स्मार्टफिट ऐप पर काम करते हैं।
- मैक्स प्रो एपिक और मैक्स प्रो ग्रैंड दोनों में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.2 का सपोर्ट दिया गया है।
- इसके अलावा इन स्मार्टवॉच में IP67 सर्टिफिकेशन, कैलेंडर, सेडेंटरी और ड्रिंकिंग रिमाइंडर, स्टॉपवॉच, टाइमर, स्क्रीन लॉक जैसी कई सुविधाएं भी दी गई हैं।
- ये दोनों ही स्मार्टवॉच एंड्रॉइड और आईओएस दोनों के लिए Google असिस्टेंट और सिरी एआई वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट करती हैं।
यह भी पढ़ें - Xiaomi की इस वॉच की कीमत है इतनी कि आ जाएगा बजट स्मार्टफोन, eSim सपोर्ट के साथ मिलते हैं कई खास फीचर्स

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।