विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LG G7+ ThinQ प्रीमियम रेंज में लॉन्च, वनप्लस 6 और वीवो नेक्स से होगा मुकाबला

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 06 Aug 2018 02:06 PM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 07:52 AM (IST)

LG G7+ ThinQ को भारत में लॉन्त कर दिया गया है, इसकी बिक्री 10 अगस्त से शुरू होगी

LG G7+ ThinQ प्रीमियम रेंज में लॉन्च, वनप्लस 6 और वीवो नेक्स से होगा मुकाबला
LG G7+ ThinQ प्रीमियम रेंज में लॉन्च, वनप्लस 6 और वीवो नेक्स से होगा मुकाबला

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। LG G7+ ThinQ को आज भारत में लॉन्च किया गया है। भारत के वर्तमान स्मार्टफोन बाजार में जगह बनाने के लिए इस स्मार्टफोन को अत्यंत ही अग्रेसिव कीमत में उतारा गया है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन की सीधी टक्कर वनपल्स 6 और वीवो नेक्स जैसे प्रीमियम रेंज के स्मार्टफोन्स से होगा। आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में

LG G7+ ThinQ: डिजाइन और डिस्पले

इस स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह फोन भी अन्य प्रीमियम स्मार्टफोन्स की तरह ही नॉच फीचर के साथ उतारा गया है। फोन के नॉच फीचर को आप डिसेबल भी कर सकते हैं। फोन नें 6.1 इंच का क्वॉड एचडी प्लस फुल विजन डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले के रेजोल्यूशन की बात करें तो इसमें 1440X3120 रेजोल्यूशन की स्क्रीन दी गई है। फोन IP68 वाटर और डस्ट रेसिसटेंट सर्टिफाइड है।

LG G7+ ThinQ: प्रोसेसर एवं मेमोरी

फोन के प्रोसेसर की बात करें तो फोन स्नैपड्रैगन क्वालकॉम 845 चिपसेट ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है। फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन ड्यूल 4जी सिम कार्ड को सपोर्ट करता है। फोन में कई तरह के सेंसर फीचर्स जैसे कि मैग्नेटोमीटर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सिलरोमीटर आदि दिए गए है। फोन के मेमोरी फीचर्स की बात करें तो फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन के इंटरनल मेमोरी को 2 टीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें 3.5 एमएम का ओडियो जैक भी दिया गया है साथ ही, इसमें बूम-बॉक्स स्पीकर्स भी दिया गया है।

LG G7+ ThinQ: कैमरा फीचर्स

फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें प्राइमरी लेंस 16 मेगापिक्सल का f/1.6 अपर्चर के साथ और 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस f/1.9 अपर्चर के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस है।

LG G7+ ThinQ: कीमत और उपलब्धता

फोन को प्रीमियम प्राइस रेंज 39,990 रुपये की कीमत में उतारा गया है। आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। इसकी बिक्री 10 अगस्त से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy Note 9 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

WhatsApp यूजर्स ध्यान दें, इन सेवाओं के लिए अब चुकाने होंगे पैसे

UIDAI विवाद: गूगल ने मानी अपनी गलती, जानिए लोगों के फोन में जबरन नंबर सेव होने का पूरा सच 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।