Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आ गया LED फेस मास्क, मोबाइल की तरह कर पाएंगे इस्तेमाल, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Mon, 27 Jul 2020 02:13 PM (IST)

    LED डिस्पले वाले खास तरह के मास्क एक पतले LED Matrix स्क्रीन के साथ आएंगे जिसे यूजर अपने हिसाब से मोबाइल ऐप की मदद से कस्टमाइज्ड कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    आ गया LED फेस मास्क, मोबाइल की तरह कर पाएंगे इस्तेमाल, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। कोविड-19 की वजह से हर एक नागरिक के लिए फेस मास्क लगाना अनिवार्य हो गया है। लेकिन इन बोरिंग मास्क को लगाना काफी दिक्कतों भरा होता है। ऐसे में मास्क को इंटरेस्टिंग लुक और फील देने के इरादे से नया कूल LED फेस मास्क को पेश किया गया है। इस मास्क को Lumen Couture के फैशन डिजाइनर Chelsea Klukas ने डिजाइन किया है।

    The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक इन LED मास्क को डुअल लेअर कॉटन से बनाया गया है, जिसमें चार्जेबल LED फ्लेक्स पैनल दिया गया है। इस पैनल को मास्क को सैनिटाइज्ड या फिर सफाई करते हुए हटाया जा सकता है। यह मास्क एक बैटरी और चार्जेबल वायर के साथ आता है। इस मास्क की कीमत करीब 7,000 रुपए है, जिसे Lumen Couture की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। फैशन डिजाइन की मानें, तो उनका मकसद कोविड-19 महामारी के इस दौर में मास्क के जरिए कोई प्रॉफिट कमाना नही था। Lumen Couture की मानें, तो वो जून माह में मास्क से होने वाली कमाई से करीब 3,72,962 रुपए को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन कोविड-19 रिलीफ फंड में शेयर करेंगी।

    LED डिस्पले वाले खास तरह के मास्क एक पतले LED Matrix स्क्रीन के साथ आएंगे, जिसे यूजर अपने हिसाब से मोबाइल ऐप की मदद से कस्टमाइज्ड कर सकते हैं। ऐप की मदद से ड्राइंग, टेक्स्ट और वॉयस को मास्क पर ऐड किया जा सकता है। यह फैब्रिक से बने मास्क से सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं होती है। साथ ही इसके नीचे साइड स्क्रीन रहती है। मास्क के LED पैनल पर एक माइक्रोफोन इनपुट दिया गया है। यूजर मास्क पर सोशल डिस्टेंसिंग मैसेज जैसे Stand back या फिर 6 फीट साझा किए जा सकते है। दरअसल मास्क से मुंह और नाक कवर्ड होने की वजह से बोलना आसान नहीं होता है। ऐसे में इस समस्या का LED मास्क की मदद से सुलझाया जा सकता है।

    (Written By- Saurabh Verma)