Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HP Envy x360 15 Laptops: HP ने भारत में लॉन्च किए जबरदस्त फीचर्स वाले लैपटॉप, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

    By Kritarth SardanaEdited By: Kritarth Sardana
    Updated: Mon, 23 Jan 2023 03:17 PM (IST)

    HP Envy x360 15 Laptops HP ने भारत में अपने नए लैपटॉप्स HP Envy x360 15 सीरीज के रूप में लॉन्च कर दिये हैं। इनमें कंपनी ने i5 या i7 प्रोसेसर दिया है। जानिए इन सभी लैपटॉप के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में।

    Hero Image
    HP Envy x360 15 laptop photo credit- hp India

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। अमरेकी कंपनी HP ने भारत में नयी HP Envy x360 15 लैपटॉप सीरीज को लॉन्च कर दिया है। अपने नाम के अनुसार इसकी स्क्रीन को 360 डिग्री में कन्वर्ट किया जा सकता है। कंपनी ने इस सीरीज से कुल 4 नए लैपटॉप पेश किए हैं। इस सीरीज को कंपनी ने कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर बनाया है। इस कारण यह कंपनी के प्रीमियम लैपटाप हैं। इस सीरीज में 15.6 इंच की OLED टच डिस्प्ले स्क्रीन मिलती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HP Envy x360 15 सीरीज के एक लैपटाप में 12 वीं पीढ़ी का Intel Core EVO i7 प्रोसेसर भी लगाया गया है। बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए एचपी ने इसमें Intel Iris Xe ग्राफिक्स कार्ड लगाया है। एचपी ने अपने इस लैपटॉप के कीबोर्ड में एक खास इमोजी का बटन दिया है जिससे यूजर्स तेज़ी से अपने भाव प्रस्तुत कर सकें। इसके साथ लैपटाप में 5 MP का IR कैमरा इंटेलीजेंस फीचर्स के साथ, ऑटो फ्रेम टेक्नोलॉजी और AI नोइस रिडक्शन जैसे फीचर्स भी दिये गए हैं।

    इस सीरीज के लैपटॉप में स्केचिंग के लिए कॉन्सेप्ट और फोटो को जल्दी से खोजने और व्यवस्थित करने के लिए HP Palette और HP Photo Match जैसे सॉफ्टवेयर प्री-लोडेड मिलते हैं। इसमें Intel Wi-Fi 6E (2×2) और Bluetooth 5.2 जैसे लेटैस्ट फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा 10 घंटे तक तक की बैटरी लाइफ के साथ फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। Hp के यह सभी लैपटॉप Windows 11 के साथ आए हैं।   

    HP का कहना है कि उसकी नई hp Envy x360 15 सीरीज से कंटेंट क्रिएटर्स को सर्वश्रेष्ठ इन क्लास डिस्प्ले और जबरदस्त परफ़ोर्मेंस के साथ स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे।

    HP Envy x360 15 लैपटॉप सीरीज की कीमत और उपलब्धता

    • HP Envy x360 15 ew0037tu 12th Gen i5 प्रोसेसर /8 जीबी रैम /512 स्टोरेज /Full HD डिस्प्ले/ 250 निट्स की पीक ब्राइटनेस- कीमत 82,999 रुपये।
    • HP Envy x360 15 ew0040tu 12th Gen i5 प्रोसेसर/16 जीबी रैम /512 स्टोरेज /Full HD डिस्प्ले/ 250 निट्स की पीक ब्राइटनेस- कीमत- 86,999 रुपये।
    • HP Envy x360 15 ew0043tu 12th Gen i5 प्रोसेसर/16 जीबी रैम/512 स्टोरेज /OLED डिस्प्ले- कीमत 94,999 रुपये।                                                                                                                   
    • HP Envy x360 15 ew0048tu 12th Gen i7 प्रोसेसर/16 जीबी रैम/1TB स्टोरेज /OLED डिस्प्ले- कीमत- 1,14,999 रुपये।

    यह सभी लैपटॉप एचपी के आधिकारिक स्टोर के साथ अन्य रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध रहेंगे।   

    यह भी पढ़ें- Good News: Apple iPhone, iPad, macbook और वॉच को बेच रहा है भारी भरकम डिस्काउंट के साथ, जानिए कहाँ