विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honor 8C बजट रेंज में 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 29 Nov 2018 01:20 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 07:06 AM (IST)

इस स्मार्टफोन को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। Honor 8C को Honor 8X का बेस मॉडल माना जा रहा है।

Honor 8C बजट रेंज में 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स
Honor 8C बजट रेंज में 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Huawei की सब-ब्रांड Honor ने अपना एक मिड रेंज का स्मार्टफोन Honor 8C को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को एक्सक्लुसिविली Amazon India की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। Honor 8C को Honor 8X का बेस मॉडल माना जा रहा है। Honor ने इसी महीने Honor 10 Lite को भी भारत में लॉन्च किया है। आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक हर बात

Honor 8C: कीमत और ऑफर्स

इस फोन को भारत में दो वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 4GB+32GB है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। जबकि, दूसरा वेरिएंट 4GB+64GB है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। फोन को एक्सक्लूसिविली Amazon India की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। फोन की पहली सेल 10 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो यूजर्स को 4,450 रुपये तक का कैशबैक और साथ में 100GB डाटा ऑफर किया जा रहा है।

Honor 8C: फीचर्स

डिस्प्ले

सबसे पहले बात करते हैं फोन के डिस्प्ले की तो इसमें आपको 6.3 इंच का फुल एचडी डिस्पले नॉच फीचर के साथ दिया गया है। फोन में स्लिम बॉडी दिया गया है और डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 19:9 दिया गया है।

परफार्मेंस

फोन के परफार्मेंस की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन 4GB रैम के साथ ही दो स्टोरेज वेरिएंट्स 32GB और 64GB के साथ आता है।

कैमरा

फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 13+2 मेगापिक्सल का ड्यूल AI रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और ऑपरेटिंग सिस्टम

फोन में दमदार 4,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसमें 12.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 11.1 घंटे का गेम प्ले, 50 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और स्टैंडबाई टाइम है। फोन में एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम EMUI 8.0 यूजर इंटरफेस के साथ दिया गया है। Honor 8C का मुकाबला Nokia 5.1 Plus से होगा।

Nokia 5.1 Plus

एचएमडी ग्लोबल का यह स्मार्टफोन 15,000 रुपये से कम कीमत के रेंज में बेस्ट लुकिंग स्मार्टफोन माना जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 3GB और 32GB स्टोरेज दी गई है। फोन की कीमत महज 10,990 रुपये है। फोन के अन्य फीचर की बात करें तो फोन ऑक्टाकोर प्रोसेसर सके साथ ही 13+5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। फोन में 5.86 इंच का नॉच डिस्प्ले दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,060 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें:

Realme U1 कम कीमत और दमदार कैमरा फीचर के साथ लॉन्च, जानें मुख्य फीचर्स

BSNL ने शुरू की 4G की टेस्टिंग, सिम अपग्रेड करने पर मिल रहा है 2GB फ्री डाटा

बस एक SMS से हो सकता है आपका फोन हैक, ऐसे बचें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।