विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BlackBerry Evolve और Evolve X लॉन्च, जानेंं कीमत और फीचर्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 02 Aug 2018 01:44 PM (IST)Updated: Thu, 02 Aug 2018 03:50 PM (IST)

BlackBerry Evolve और Evolve X को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है, फोनन सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध है

BlackBerry Evolve और Evolve X लॉन्च, जानेंं कीमत और फीचर्स
BlackBerry Evolve और Evolve X लॉन्च, जानेंं कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। BlackBerry Evolve और Evolve X को आज भारत में लॉन्च किया गया। यह BlackBerry का पहला बिना QWERTY की-पैड वाला स्मार्टफोन है। इसमें फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने हाल ही में BlackBerry Key2 को भी भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को ऑप्टिमस इंफ्राकॉम के जरिए भारत में लॉन्च किया गया है। BlackBerry Evolve का मुकाबला वीवो वी9 जैसे मिड रेंज वाले स्मार्टफोन्स से होगा जबकि, Evolve X को वनप्लस 6 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स के टक्कर में उतारा गया है। आइए, जानते हैं इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के फीचर्स और कीमत के बारे में,

BlackBerry Evolve और Evolve X: कीमत और ऑफर्स

दोनों ही फोन अमेजन एक्सक्लूसिव है, यूजर्स इसे अमेजन और ब्लैकबेरी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। BlackBerry Evolve की कीमत 24,990 रुपये रखी गई है, जबकि Evolve X की कीमत 34,990 रुपये रखी गई है। दोनों ही फोन सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध है। इन स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इनपर अमेजन यूजर्स को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसद का इंस्टेंट कैशबैक दिया जाएगा। साथ ही फोन को ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा जियो यूजर्स को 3,950 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। अन्य ऑफर्स सेल की शुरुआत होने के बाद दिए जा सकते हैं।

BlackBerry Evolve और Evolve X: डिस्प्ले और डिजाइन

इन दोनों ही स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका असपेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन दोनों ही फोन की डिस्प्ले साइज, बैटरी और डिजाइन एक जैसी है। दोनों ही फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है।

BlackBerry Evolve और Evolve X: परफार्मेंस और मेमोरी

BlackBerry Evolve में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है जो एड्रिनो 506 जीपीयू को सपोर्ट करता है। साथ ही फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ उपलब्ध है। वहीं, Evolve X के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है जो एड्रिनो 512 जीपीयू को सपोर्ट करता है। फोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी ऑप्शन में उपलब्ध है। दोनों ही स्मार्टफोन के मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन यूएसबी 2.0 वी 1.2 और क्वालकॉम क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करता है। फोन टाइप-सी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

BlackBerry Evolve और Evolve X: कैमरा फीचर्स

BlackBerry Evolve और Evolve X में एक ही तरह का सेल्फी कैमरा फीचर दिया गया है। BlackBerry Evolve के बैक में 13 मेगापिक्सल + 13 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, Evolve X में 13 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो ड्यूल टोन, एलईडी फ्लैश और एचडीआर के साथ आता है। दोनों ही फोन का फ्रंट कैमरा फ्लैश, बोकेह एवं स्टूडियो मोड से लैस है। सभी कैमरे का अपर्चर f/2.0 दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

Xiaomi Mi A2 का इंतजार हुआ खत्म, 8 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन में बस एक सेटिंग करते ही नहीं आएंगे फर्जी कॉल्स, जानें पूरा प्रोसेस

सैमसंग और हुआवे के स्मार्टफोन्स सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा है डिस्काउंट और ऑफर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।