Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asus के दो नए लैपटॉप हुए भारत में लॉन्च, एक में है टच स्क्रीन डिस्प्ले भी; शुरुआती कीमत 67,990 रुपये

    Asus के Vivobook S14 और Vivobook S14 Flip भारत में लॉन्च हुए हैं। इनमें 13th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर्स है और ये 16GB रैम से लैस हैं। दोनों में 14-इंच डिस्प्ले है लेकिन S14 Flip में टचस्क्रीन और स्टाइलस सपोर्ट है। Windows 11 Microsoft Office 2024 और Microsoft 365 Basic सब्सक्रिप्शन के साथ ये लैपटॉप कूल सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

    By Saket Singh Baghel Edited By: Saket Singh Baghel Updated: Wed, 23 Apr 2025 09:30 AM (IST)
    Hero Image
    Vivobook S14 और Vivobook S14 Flip को भारत में लॉन्च किया गया है।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Asus Vivobook S14 और Vivobook S14 Flip को भारत में मंगलवार को लॉन्च किया गया। ये नए Vivobook S-सीरीज लैपटॉप 13th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर्स के साथ Intel UHD ग्राफिक्स से लैस हैं। इन्हें 16GB रैम के साथ पेयर किया गया है। Asus Vivobook S14 और Vivobook S14 Flip दोनों में 14-इंच स्क्रीन है, लेकिन बाद वाले मॉडल में टच स्क्रीन डिस्प्ले के साथ स्टाइलस सपोर्ट भी है। दोनों लैपटॉप Windows 11 पर चलते हैं और Microsoft Office 2024 के साथ एक साल का Microsoft 365 Basic सब्सक्रिप्शन ऑफर करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asus Vivobook S14 और Vivobook S14 Flip भारत में की कीमत

    Asus Vivobook S14 की कीमत भारत में 67,990 रुपये से शुरू होती है। जबकि, Asus Vivobook S14 Flip शुरुआती कीमत 69,990 रुपयेहै। दोनों लैपटॉप कूल सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

    2-इन-1 Vivobook S14 Flip को Asus ई-शॉप और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है, और ये Asus एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रीजनल रिटेल पार्टनर्स और मल्टी-ब्रैंड रिटेल स्टोर्स के जरिए भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। दूसरी ओर, Vivobook S14 को Asus ई-शॉप और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है।

    Asus Vivobook S14 और Vivobook S14 Flip के स्पेसिफिकेशन्स

    Asus Vivobook S14 और Vivobook S14 Flip दोनों में 14-इंच WUXGA (1,920×1,200 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। Vivobook S14 Flip का डिस्प्ले टचस्क्रीन पैनल है, जो स्टाइलस सपोर्ट के साथ 360-डिग्री रोटेशन ऑफर करता है।

    Asus ने Vivobook S14 और Vivobook S14 Flip को Intel Core i5-13420H CPU के साथ Intel UHD ग्राफिक्स से लैस किया है। इनमें 16GB रैम है, जिसे सेकेंड स्लॉट के जरिए 24GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है और इनमें 512GB M.2 NVMe SSD है।

    दोनों लैपटॉप में प्राइवेसी शटर के साथ 1080p फुल-HD कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 शामिल हैं। Asus Vivobook S14 में दो USB 2.0 Type-A पोर्ट्स, दो USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट्स और एक HDMI 2.1 पोर्ट है।

    दूसरी ओर, Vivobook S14 Flip में एक USB 2.0 Type-A पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 2 Type-A पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट और एक HDMI 2.1 पोर्ट है। दोनों मॉडल्स में 3.5mm कॉम्बो ऑडियो जैक है।

    Asus Vivobook S14 में 4-सेल 70Wh Li-ion बैटरी है, जो 65W पर चार्ज हो सकती है, जबकि Vivobook S14 Flip में 3-सेल 50Wh Li-ion बैटरी है, जो 90W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दोनों मॉडल्स में US MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन है। Vivobook S14 का साइज 315.2×223.4×17.9mm और वजन 1.4kg है, जबकि Vivobook S14 Flip का साइज 313.2×227.6×18.9mm और वजन 1.5kg है।

    यह भी पढ़ें: Google के Find My Device नेटवर्क सपोर्ट के साथ Moto Tag भारत में लॉन्च, कीमत 2,299 रुपये