विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asus ROG गेमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 29 Nov 2018 02:50 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 07:07 AM (IST)

यह दुनिया का पहला 3D वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम वाला स्मार्टफोन है। इस फोन में कई यूनिक फीचर्स दिए गए हैं

Asus ROG गेमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Asus ROG गेमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। गेमिंग लवर्स के लिए चीनी स्मार्टफोन कंपनी Asus ने अपना गेमिंग डिवाइस Asus ROG लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को पहले ही ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। इस स्मार्टफोन का इंतजार भारत के गेमिंग लवर्स को काफी समय से था। इस फोन को रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (ROG) के ब्रांड नेम के साथ लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि यह दुनिया का पहला 3D वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम वाला स्मार्टफोन है। इस फोन में कई यूनिक फीचर्स दिए गए हैं। आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक हर बात

Asus ROG कीमत और लॉन्च ऑफर

Asus ROG को भारत में आप एक्सक्लूसिविली ऑनलाइन वेबसाइट फ्लिकार्ट से खरीद सकते हैं। भारत में इस फोन की कीमत 69,999 रुपये रखी गई है। इस फोन की बिक्री आज से ही शुरू है। फोन पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर की बात करें तो इस फोन को ग्लोबल मार्केट से 14,000 रुपये सस्ते में भारत में लॉन्च किया गया है। फोन को आप नो कॉस्ट ईएमआई और फ्लिपकार्ट मोबाइल प्रोटेक्शन ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी जल्द ही इस फोन के एक्सेसरीज भी पेश करेगी।

Asus ROG के स्पेसिफिकेशन्स

जैसा की नाम से ही पता चलता है कि यह एक गेमिंग स्मार्टफोन है तो इसमें गेमिंग लवर्स के हिसाब से ही फीचर्स दिए गए हैं। फोन का डिस्प्ले भी 6.0 इंच का दिया गया है। साथ ही हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर भी उसी हिसाब से दिए गए हैं। फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें आप गेमिंग ग्राफिक्स का बेहतर आनंद ले सकते हैं। स्क्रीन का रिजोल्यूशन 1080x2160 पिक्सल दिया गया है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ एड्रिनो 630 जीपीयू भी दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 128GB की इनबिल्ट मेमोरी दी गई है। फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में कई तरह के सेंसर दिए गए हैं जो कि एक गेमिंग डिवाइस के लिए जरूरी है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करता है। साथ ही फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

यह भी पढ़ें:

Realme U1 कम कीमत और दमदार कैमरा फीचर के साथ लॉन्च, जानें मुख्य फीचर्स

BSNL ने शुरू की 4G की टेस्टिंग, सिम अपग्रेड करने पर मिल रहा है 2GB फ्री डाटा

बस एक SMS से हो सकता है आपका फोन हैक, ऐसे बचें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।