Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asus ने A3 सीरीज से 2 नए आल इन वन डेस्कटॉप लांच किये, जानिये फीचर्स और कीमत

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 04:20 PM (IST)

    Asus ने भारत में अपने 2 नए आल इन वन डेस्कटॉप लांच कर दिए हैं। कंपनी ने इन दोनों डेस्कटॉप में 12th Gen का Intel Core i5 प्रोसेसर लगाया है। इसके अलावा दोनों में कई फीचर्स दिए हैं। जानिये दोनों डेस्कटॉप के बारे में।

    Hero Image
    Asus all in one desktops photo credit- asus India

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। ताइवान की कंपनी Asus ने भारत में अपनी नई All In One A3 सीरीज से दो डेस्कटॉप लांच किये हैं। इस सीरीज से Asus A3402 और A3202 के नाम से डेस्कटॉप आये हैं। कंपनी ने इन दोनों डेस्कटॉप को इंटेल के प्रोसेसर के साथ पेश किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asus A3202 के फीचर्स 

    Asus A3202 डेस्कटॉप में 21.45 इंच की स्क्रीन से Full-HD IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 1920 ×1080 पिक्सल का रेजलूशन मिलता है। इसके अलावा डेस्कटॉप में 250 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

    कंपनी ने इस डेस्कटॉप में 12th Gen Intel Core i5-1235G7 प्रोसेसर लगाया है। मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8 GB की DDR4 रैम और 512 GB की SSD लगाई है।

    आसुस ने कंप्यूटर में 3W के 2 स्पीकर्स भी इन बिल्ट लगाये हैं जो Dolby Atmos फीचर से लैस है। इसके अलावा कंपनी ने इस कंप्यूटर में इन-बिल्ट माइक्रोफोन लगाने के साथ और Alexa वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट भी पेश किया है।

    Asus A3402 के फीचर्स

    Asus A3402 को कंपनी ने 23.8 इंच की स्क्रीन डिस्प्ले स्क्रीन के साथ लांच किया है। इसकी स्क्रीन से Full HD IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही डेस्कटॉप में 1920 × 1080 पिक्सल पर रेजलूशन मिलेगा। कंपनी के अनुसार इस आल इन वन कंप्यूटर में 250 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट रहेगा। अन्य डिस्प्ले फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसके अलावा इसमें टच-सपोर्ट का फीचर भी रखा है।

    कंपनी ने इस डेस्कटॉप में 12th Gen Intel Core i5-1235G7 प्रोसेसर लगाया है। मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8 GB की DDR4 रैम और 512 GB की SSD लगाई है।

    आसुस के इस नए डेस्कटॉप में 720 पिक्सेल वाला वेबकैम लगा हुआ है। कंपनी ने इस कंप्यूटर में भी इन-बिल्ट माइक्रोफोन लगाने के साथ और Alexa वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट भी पेश किया है। इस नए फीचर से यूजर्स को बोलकर या अपनी कमांड देकर ही डेस्कटॉप पर काम करने की सुविधा मिलेगी। आसुस ने कंप्यूटर में 3W के 2 स्पीकर्स भी इन बिल्ट लगाये हैं जो Dolby Atmos फीचर से लैस है।

    Asus AIO  A3 सीरीज की कीमत और उपलब्धता

    Asus A3202 डेस्कटॉप की कीमत 54,990 रुपये और Asus A3402 की कीमत 65,990 रुपये रखी गई है। यह दोनों मॉडल कंपनी के आधिकारिक स्टोर के साथ फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर उपलब्ध रहेंगे। 

    यह भी पढ़ें- Sony WF-LS900N Earbuds: सोनी ने छोटे और बेहद कम वजन में लांच किये जबरदस्त साउंड वाले इयरबड्स, जानिए कीमत 

    comedy show banner
    comedy show banner