Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरसात में रूम कूलर ने बढ़ा दी है उमस? गर्मी और चिपचिपाहट से निजात का रामबाण इलाज

    Updated: Sat, 21 Jun 2025 11:58 AM (IST)

    मानसून की बरसात ने जहां उत्तर भारतीयों को भीषण गर्मी से राहत दी है। लेकिन, उमस ने लोगों की परेशानी कुछ बढ़ा दी है। बरसात के मौसम में रूम कूलर भी उमस बढ़ा देता है। अगर आप भी रूम कूलर की उमस से परेशान हैं तो हम आपको इसे कंट्रोल करने के लिए आने वाले खास गैजेट और कुछ घरेलू उपाय के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    Hero Image

    बरसात में रूम कूलर की उमस को कैसे कंट्रोल करें?

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बाद मानसून की एंट्री हो गई है। मानसून की फुहारों ने जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी है। वहीं, अब उमस लोगों को परेशान कर रही है। अगर आप घर में रूम को ठंडा करने के लिए कूलर का इस्तेमाल करते हैं तो उमस की समस्या कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। बरसात के दिनों में कूलर से कमरे में उमस और चिपचिपाहट होने लगती है। आज हम आपको एक ऐसे गैजेट के बारे में बताएंगे , जिससे रूम कूलर होने वाली उमस को कंट्रोल कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उमस कंट्रोल करने वाला गैजेट

    बरसात में होने वाली उमस कंट्रोल करने के लिए आप डिह्युमिडिफायर (Dehumidifier) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप कमरे में होने वाली उसम से निजात पा सकते हैं। मार्केट में आजकल अलग-अलग प्राइस रेंज में Dehumidifier उपलब्ध हैं। ऑनलाइन मार्केट की बात करें तो Dehumidifier की कीमत लगभग 3 हजार रुपये से शुरू होती हैं और 25 हजार रुपये तक पहुंचती हैं।

    अगर आप Dehumidifier खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कीमत से ज्यादा उसकी क्वालिटी और फीचर्स पर फोकस करें। आजकल कुछ सस्ते प्रोडक्ट भी ऑनलाइन मिलतें हैं, जो असल में कुछ काम नहीं करते हैं। ऐसे में हमारी सलाह रहेगी कि आप अच्छा डिह्युमिडिफायर खरीदें। इसके साथ ही हम आपको कुछ टिप्स भी बताएंगे, जिनकी मदद से आप कूलर चलाने पर होने वाली चिपचिपाहट को दूर कर सकते हैं।

    कैसे काम करता है डी-ह्युमिडिफायर

    डीह्यूमिडिफायर में तीन यूनिट होती हैं, जिनमें एक फैन, कूलिंग कॉइल और वाटर टैंक। जैसे ही आप इसे ऑन करते हैं तो इसका फैन हवा को अंदर खींचता है और हवा कूलिंग कॉइल से गुजरती है, जिससे हवा में मौजूद नमी पानी में बदलकर वाटर टैंक में स्टोर हो जाता है। इस टैंक को समय-समय पर खाली करना होता है।

    कूलर वाली उमस कंट्रोल करने के घरेलू उपाय?

    अगर आप बंद कमरे में कूलर यूज कर रे हैं तो इससे उमस बढ़ती है। कूलर को खुले में रखें और कमरे की रोशनदान को खोल लें। इससे कमरे में हवा का सर्कूलेशन ठीक होगा और उसम से छुटकारा मिलेगा। जैसे ही आपको लगे कि कूलर की हवा से उमस बढ़ रही है तो पानी बंद कर दें। इससे भी उसम को कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द: 1 बार का रिचार्ज, पूरे साल फ्री कॉलिंग और 600GB डेटा