विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WhatsApp लेकर आ रहा है एक खास फीचर, फेक न्यूज पर लगेगी रोक

By Renu YadavEdited By:
Published: Mon, 06 Apr 2020 02:02 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 02:04 PM (IST)

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है और इस फीचर की मदद से यूजर्स को कुछ सर्च करने ...और पढ़ें

WhatsApp लेकर आ रहा है एक खास फीचर, फेक न्यूज पर लगेगी रोक
WhatsApp लेकर आ रहा है एक खास फीचर, फेक न्यूज पर लगेगी रोक

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले दिनों खबर आई थी कि WhatsApp एक नया फीचर लॉन्च करने वाला है जिसकी मदद से यूजर्स एक समय से एक से ज्यादा फोन में WhatsApp का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं अब चर्चा है कि कंपनी एक और मजेदार फीचर पर काम कर रही है। ये फीचर यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस का दोगुना कर देगा। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Search फीचर पर काम कर रही है जो कि खास तौर पर फेक न्यूज पर रोक लगाने में मददगार साबित होगा। 

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp जल्द ही डेस्कटॉप व वेब वर्जन के लिए एक Search फीचर लेकर आने वाला है। इस फीचर को मुख्य तौर से फेक न्यूज को रोकने के लिए पेश किया जाएगा। कंपनी का यह अपकमिंग फीचर डेस्कटॉप और वेब के नए वर्जन को सपोर्ट करेगा। इसकी खासियत है कि किसी फॉरवर्ड मैसेज के आने पर उसके साथ ही एक सर्च बटन भी शो करेगा। जिस पर क्लिक कर यूजर्स सीधे गूगल अकाउंट पर चले जाएंगे। जहां यह पता किया जा सकता है कि भेजा गया मैसेज फेक है या नहीं।

रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि Search बटन की सुविधा के केवल फॉरवर्ड मैसेज के साथ ही उपलब्ध होगी। ताकि यूजर्स उसे कहीं फॉरवर्ड करने से पहले चेक कर सकें। इस तरह कंपनी की प्लानिंग फेक न्यूज पर पूरी तरह से रोक लगाने की है। रिपोर्ट में इस फीचर की एक इमेज भी शेयर की गई है जिसमें फॉरवर्ड मैसेज के सामने सर्च का आईकॉन शो हो रहा है। इस पर क्लिक करते ही एक पॉप-अप ओपन होगा जिसमें लिखा होगा कि क्या आप इसे वेब पर सर्च करना चाहते हैं? उस पर क्लिक करते ही आप मैसेज की सच्चाई पता कर सकेंगे। 

हालांकि WhatsApp ने अभी तक अपने इस अपकमिंग फीचर के बारे में ​आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन जिस तरह कंपनी यूजर्स को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए आए दिन नए फीचर्स बाजार में उतार रही है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए कंपनी जल्द ही अपना ये फीचर लॉन्च कर सकती है।