विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक से ज्यादा स्मार्टफोन में चलेगा Whatsapp, नए बीटा अपडेट में फीचर हुआ स्पॉट

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 31 Mar 2020 07:02 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 07:06 AM (IST)

Whatspp के लिए जल्द ही मल्टी डिवाइस और मैसेज डिस्ट्रक्शन फीचर रोल आउट किया जा सकता है। इसे लेटेस्ट बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है।

एक से ज्यादा स्मार्टफोन में चलेगा Whatsapp, नए बीटा अपडेट में फीचर हुआ स्पॉट
एक से ज्यादा स्मार्टफोन में चलेगा Whatsapp, नए बीटा अपडेट में फीचर हुआ स्पॉट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp के करोड़ों यूजर्स को जल्द ही मल्टी डिवाइस सपोर्ट और सेल्फ मैसेज डिस्ट्रक्शन फीचर मिलने वाला है। इस फीचर के रोल आउट होने के बाद यूजर्स एक ही Whatsapp अकाउंट को एक से ज्यादा डिवाइस में एक्सेस कर सकेंगे। Whatsapp बीटा वर्जन v2.20.110 में इस नए फीचर को स्पॉट किया गया है। साथ ही, इसमें एक्सपाइरिंज मैसेज (सेल्फ डिस्ट्रक्शन मैसेज) फीचर को भी देखा गया है। इन दोनों फीचर्स को जल्द ही Android और iOS डिवाइस के लिए रोल आउट किया जा सकता है। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप ने पिछले ही दिनों डार्क मोड फीचर को मेन वर्जन के लिए रोल आउट किया है।

Whatsapp पर नजर रखने वाले WABetainfo ने अपने ट्विटर हैंडल से इन दोनों फीचर्स के बारे में जानकारी शेयर की है। WABetainfo ने 25 मार्च को इसके मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर को टेस्ट भी किया था। अपने ट्वीट में इसके बीटा वर्जन में मल्टीपल डिवाइस फीचर के स्क्रीन शॉट शेयर किया है। ये फीचर एक साथ ही Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है।

मल्टीपल डिवाइस फीचर रोल आउट होने के बाद यूजर्स अपने एक ही अकाउंट को स्मार्टफोन, टैब और PC में इस्तेमाल कर सकेंगे। फिलहाल यूजर्स Whatsapp को स्मार्टफोन के साथ-साथ PC में Whatsapp Web के जरिए एक्सेस करते हैं। जब भी नए डिवाइस को अकाउंट में जोड़ा जाएगा, इसका एनक्रिप्शन वाला सिक्युरिटी की बदल जाएगा, जिसकी वजह से अकाउंट की सिक्युरिटी बरकरार रहेगी।

एक्सपाइरिंग मैसेज फीचर की बात करें तो इस फीचर को पिछले साल अक्टूबर में ग्रुप्स के लिए टेस्ट किया गया था। अब, इस फीचर को पूरे प्लेटफॉर्म के लिए रोल आउट किया जा सकता है।  Whatsapp के अलावा माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter पर भी सेल्फ मैसेज डिलीशन या डिस्ट्रक्शन फीचर मौजूद है। जिसकी वजह से एक निश्चत टाइम पीरियड (समय-सीमा) के बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाते हैं।