Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WhatsApp कॉन्टैक्ट के स्टेटस पर रिप्लाई करने का बदल रहा तरीका, छुपा हुआ रिप्लाई बार आने लगेगा अब नजर

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 08:30 AM (IST)

    वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट भी आपके काम का हो सकता है। इस चैटिंग ऐप पर आने वाले दिनों में स्टेटस का रिप्लाई एक अलग तरीका से कर पाएंगे। स्टेटस अपडेट में छुपा हुआ रिप्लाई बार अब स्टेटस स्क्रीन पर ही नजर आने लगेगा। इस नए बदलाव के बाद स्टेटस का रिप्लाई करना पहले से कुछ आसान हो जाएगा।

    Hero Image
    WhatsApp कॉन्टैक्ट के स्टेटस पर रिप्लाई करने का बदल रहा तरीका

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट भी आपके काम का हो सकता है। वॉट्सऐप का एक बड़ा यूजर बेस है, यही वजह है कि मेटा के इस प्लेटफॉर्म पर यूजर की जरूरत को देखते हुए अलग-अलग बदलाव पेश किए जाते हैं। ऐसा ही एक नया बदलाव आने वाले दिनों में स्टेटस अपडेट्स में नजर आने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्टेटस अपडेट में दिखेगा रिप्लाई बार

    दरअसल, वॉट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक नई रिपोर्ट सामने आई है।

    इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए स्टेटस अपडेट में रिप्लाई बार को रोलआउट कर रहा है। इस रिपोर्ट में नए बदलाव को लेकर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है।

    रिप्लाई करने का तरीका कैसे बदलेगा

    दरअसल, अभी तक वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट के स्टेटस पर रिप्लाई करने के लिए यूजर को फोन की स्क्रीन नीचे से ऊपर की ओर ड्रैग करने की जरूरत होती है।

    ऐसा इसलिए क्योंकि, फोन के पूरे पेज पर स्टेटस ही नजर आता है। किसी स्टेटस का रिप्लाई करने के लिए रिप्लाई बार अभी छुपा हुआ होता है।

    फोन की बॉटम स्क्रीन पर केवल Reply ऑप्शन ही नजर आता है। इसके बाद स्क्रीन को ड्रैग कर रिप्लाई किया जाता है। हालांकि, नए अपडेट के बाद स्टेटस स्क्रीन पर ही रिप्लाई बार नजर आएगा। वॉट्सऐप यूजर को रिप्लाई करने के लिए डायरेक्ट इस बार में टाइप करने भर की जरूरत होगी।

    ये भी पढ़ेंः 6GB Ram और 50MP कैमरा वाले इस Smartphone पर मिल रही तगड़ी डील, 11 हजार के डिवाइस पर 10 हजार तक की छूट का मौका

    कौन-से यूजर्स के लिए पेश हुआ है अपडेट

    वॉट्सऐप का ये लेटेस्ट अपडेट फिलहाल एंड्रॉइड और आईओएस बीटा यूजर्स के लिए पेश हुआ है। प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से ऐप अपडेट करने के साथ इस नए बदलाव को देखा जा सकता है। वॉट्सऐप के दूसरे यूजर्स के लिए नया अपडेट जल्द पेश होने की उम्मीद है।