Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Whatsapp पर अब 5 से ज्यादा बार नहीं कर पाएंगे मैसेज फॉरवर्ड, भारत में रोल आउट हुआ फीचर

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Fri, 10 Aug 2018 07:52 AM (IST)

    वॉट्सऐप को भारत में लाना पड़ेगा यह फीचर। फेक न्यूज और भड़काने वाली खबरों से होने वाली परेशानी के चलते कंपनी इन दिनों एप के गलत तरीके से इस्तेमाल को रोकने के लिए कदम उठा रही है

    Whatsapp पर अब 5 से ज्यादा बार नहीं कर पाएंगे मैसेज फॉरवर्ड, भारत में रोल आउट हुआ फीचर

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। वॉट्सऐप ने अंततः 5 बार मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा वाले फीचर को रोल आउट कर दिया है। वॉट्सऐप ने अपने 200 मिलियन भारतीय यूजर्स को बता दिया है की अब वो 5 चैट से ज्यादा में मैसेज को फॉरवर्ड नहीं कर पाएंगे। वैश्विक तौर पर कुछ देशों में यह सीमा 20 मैसेज फॉरवर्ड करने की है। कंपनी ने एक बयान में कहा ''भारत में यूजर्स को यह सीमा इस हफ्ते से वॉट्सऐप के करंट वर्जन पर दिखनी शुरू हो जाएगी। इस फीचर को फेक न्यूज को रोकने के लिए लाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानते हैं वॉट्सऐप के 4 फीचर्स के बारे में जो फेक न्यूज को फैलने से रोकने के लिए बनाए गए हैं:

    जबसे फेक न्यूज और घृणा फैलाने वाले मैसेज परेशानी का कारण बने हैं तब से वॉट्सऐप पर इसके लिए कुछ कदम उठाने के लिए सरकार की ओर से काफी दबाव बनाया जा रहा था। फॉरवर्ड मैसेज की सीमा निर्धारित करने के अलावा भी वॉट्सऐप ने फेक न्यूज को रोकने के लिए अन्य फीचर्स पेश किए हैं।

    फोरवडेड मैसेज लेबल: यह फीचर लाइव हो चुका है। अब, अगर कोई भी मैसेज फॉरवर्ड करता है तो उसके ऊपर लेबल लगा आता है। इससे यूजर्स को पता चल जाता है की मैसेज फॉरवर्डेड है। इससे यूजर को हैंड टाइप मैसेज और फॉरवर्ड किए हुए मैसेज में अंतर करने में आसानी होती है। वॉट्सऐप का मानना है की इससे फेक न्यूज को रोकने में मदद मिल सकती है।

    ग्रुप एडमिन का टेक्सट पर कंट्रोल: इस फीचर के अंतर्गत वॉट्सऐप के ग्रुप एडमिन को खास पावर दी गई है। इससे ग्रुप में फेक न्यूज को फैलने से रोका जा सकता है। ग्रुप एडमिन अब ग्रुप में मौजूद किसी भी यूजर को टेक्स्ट टाइप या सेंड करने से रोक सकता है ।

    एंटी-स्पैम नियम: इस फीचर पर अभी काम किया जा रहा है। उम्मीद है की इस फीचर को भी जल्द रोल आउट किया जाएगा। इस फीचर के साथ, वॉट्सऐप यूजर्स को अलर्ट किया जाएगा। यह अलर्ट तब किया जाएगा जब रिसीव की गई न्यूज किसी फेक स्त्रोत से आने की आशंका होगी। वॉट्सऐप यह चेक करेगा शेयर किए गए URL का स्त्रोत कितना सही है।

    सोशल वैज्ञानिक फेक न्यूज पर कर रहे काम: अंत में, वॉट्सऐप ने सोशल वैज्ञानिकों के लिए 50,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की है। यह इनाम वॉट्सऐप के जरिए फैलने वाली फेक न्यूज को रोकने के तरीकों को बताने के लिए मिलेगा।

    यह भी पढ़ें:

    Amazon Freedom Sale: Redmi Y2 की फ्लैश सेल 2 बजे से, सस्ते में खरीदें ये स्मार्टफोन्स

    Xiaomi Mi A2 प्री आर्डर सेल आज 12PM से शुरू, अमेजन और Mi स्टोर पर होगा उपलब्ध

    रिलायंस जियो गीगाफाइबर के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन, यहां मिलेंगे सारे सवालों के जवाब