Jio GigaFiber का इस तरह करें रजिस्ट्रेशन, मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ
रिलायंस जियो गीगाफाइबर के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलेगी यहां
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Jio GigaFiber की शुरुआत 15 अगस्त से होने वाली है। इसे 1100 शहरों में रोलआउट किया जाएगा। लेकिन Jio GigaFiber कनेक्शन लेना आसान नहीं होगा। इसका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पहले आओ पहले पाओं के आधार पर होगा। इस सर्विस को रोलआउट करने के पहले फेज में इसे कुछ ही लोकेशन्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। यहां हम आपको Jio GigaFiber का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बताने जा रहे हैं।
जानें रिलायंस Jio GigaFiber का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस:
इसे पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। जिस शहर या लोकेशन से इसके सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिलेंगे, पहले फेज में उसी जगह इस सर्विस को पेश किया जाएगा।
स्टेप 1- रजिस्ट्रेशन
Jio GigaFiber कनेक्शन के लिए यूजर्स को व्यक्तिगत तौर पर रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए यूजर्स को MyJio एप या जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- कंफर्मेशन
यूजर द्वारा किए गए रजिस्ट्रेशन को जियो कंफर्म करेगा। रजिस्ट्रेशन कंफर्म होने के बाद कंपनी यह देखेगी की सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन किसी लोकेशन से किए गए हैं।
स्टेप 3- इंस्टॉलेशन
लोकेशन्स को कंफर्म करने के बाद Jio GigaFiber को आपकी लोकेशन पर इंस्टॉल कर दिया जाएगा। कंपनी आपको Jio GigaFiber मॉडम और जियो गीगाटीवी भी उपलब्ध कराएगी।
स्टेप 4- रोलआउट
इंस्टॉलेशन प्रोसेस के बाद कंपनी अपने हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट को आपकी लोकेशन पर रोलआउट करेगी। इससे आप 1Gbps की डाउनलोड स्पीड तक इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
जानें क्या है जियो GigaTV?
जियो GigaTV एक सेट-टॉप बॉक्स है जो Jio GigaFiber के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इस सेट-टॉप बॉक्स को टीवी के साथ कनेक्ट कर देशभर में एचडी वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। हालांकि, अभी कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इससे टीवी पर चैनल्स देखें जा सकेंगे या नहीं।
Jio GigaFiber पर मिलेगी कितनी स्पीड?
कंपनी अपनी FTTH सर्विस को पिछले 2 साल से टेस्ट कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो गीगाफाइबर लगातार 700 Mbps तक स्पीड उपलब्ध करा रही है।
Jio GigaFiber के लिए देना होगा कितना शुल्क?
Jio GigaFiber ब्रॉडबैंड कनेक्शन फ्री में दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए इंस्टॉलेशन चार्जेज देने पड़ सकते हैं। अगर आप इस सर्विस को छोड़ना चाहेंगे तो आपका पूरा पैसा रिफंड कर दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी 3 महीने की फ्री सर्विस भी उपलब्ध करा सकती है।
यह भी पढ़ें:
Amazon Vs Flipkart: आज से शुरू होने वाले फ्रीडम सेल के बारे में जानें हर बात
Samsung Galaxy Note 9 आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें Live Stream
Independence Day Sale: पेटीएम, फ्लिपकार्ट और अमेजन की बेस्ट डील्स, पढ़ें