विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन सरकारी ऐप्स और पोर्टल के जरिए भारतीय नागरिकों को मिलेंगी कई सुविधाएं

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 12 Mar 2019 11:29 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 08:35 AM (IST)

यहां हम आपको कुछ सरकारी ऐप्स पोर्टल्स और नंबर्स की जानकारी दे रहे हैं जिसके बार में हर भारतीय को पता होना चाहिए

इन सरकारी ऐप्स और पोर्टल के जरिए भारतीय नागरिकों को मिलेंगी कई सुविधाएं
इन सरकारी ऐप्स और पोर्टल के जरिए भारतीय नागरिकों को मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारत सरकार ने Digital India की शुरुआत की थी। इसके तहत तकनीक के जरिए लोगों को तकनीक से जोड़ने की पहल की जा रही है। आज कई यूजर्स के पास स्मार्टफोन है और वो उसमें SMS, ऐप्स समेत कई सरकारी सर्विसेज का इस्तेमाल करने में सक्षम हैं। स्मार्टफोन के जरिए यूजर्स किसी भी सर्विस को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ सरकारी ऐप्स, पोर्टल्स और नंबर्स की जानकारी दे रहे हैं जिसके बार में हर भारतीय को पता होना चाहिए।

Bharat ke Veer: इस मोबाइल ऐप के जरिए नागरिक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सैनिकों के परिवारों की आर्थिक मदद कर सकते हैं। इस गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। आपको बता दें कि Bharat ke Veer के नाम से वेबसाइट भी मौजूद है।

cVigil: इस ऐप को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने बनाया है। इस ऐप के जरिए देश का कोई भी नागरिक आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी या शिकायत दर्ज कर सकता है। यह सूचना सीधा आयोग के पास जाएगी।

UTS: यह ऐप जनरल टिकट बुकिंग के लिए है। इस ऐप के जरिए लोग जनरल टिकट को ऐप के जरिए बुक कर पाएंगे। रेलवे के अधिकारी के मुताबिक UTS on Mobile ऐप से लंबी दूरी के ट्रेन का भी अनारक्षित टिकट बुक किया जा सकेगा। जिससे यात्रियों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा।

National Scholarships Portal: यह पोर्टल स्टूडेंट्स के लिए है। इस तहत स्टूडेंट्स को सेंट्रल मिनिस्ट्रीज और स्टेट डिपार्टमेंट द्वारा दी जा रहीं स्कीम्स की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0120-6619540 भी दिया गया है।

1091: जो महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं उनके लिए यह नंबर उपलब्ध कराया गया है। वो इस नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

Aaykar Setu: यह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऐप है। इसके जरिए यूजर्स पैन कार्ड अप्लाई करने से लेकर टैक्स पे करने तक कई काम कर सकते हैं।

MySpeed (TRAI): इस ऐप के जरिए यूजर्स डाटा स्पीड को माप सकते हैं। इसके जरिए स्पीड के अलावा कवरेज एरिया और नेटवर्क संबंधित जानकारी भी ली जा सकती है।

यह भी पढ़ें:

Honor View 20, Honor 8X समेत कई स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट

Xiaomi Mi A2 की कीमत फिर से हुई कम, Redmi Note 7 Pro पर मिलेगा डबल कैशबैक

Redmi 7 18 मार्च को हो सकता है लॉन्च, कीमत और फीचर्स की जानकारियां आई सामने 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।