यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप में जल्द पेश होंगे ये फीचर्स, जानिए
फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज लगभग हर यूजर कर रहा है, जानें इनके अपकमिंग फीचर्स के बारे में

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। इंस्टैंट मैसेजिंग एप्स की बात की जाए तो सबसे पहले व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर का नाम आता है। रिसर्च एनालिटिक्स कंपनी स्टैटिस्का के मुताबिक, दोनों ही एप्स के पास सितंबर 2017 तक 1.3 बिलियन का यूजर बेस था। यूजर्स की रुचि एप में बनाए रखने के लिए इन दोनों कंपनियों ने कुछ नए फीचर्स जारी किए हैं। वहीं, कुछ फीचर्स जारी करने की तैयारी में हैं। इस खबर में हम आपको इनके नए और अपकमिंग फीचर्स की जानकारी देने जा रहे हैं।
सबसे पहले बात करते हैं फेसबुक मैसेंजर की:
.jpg)
4K इमेजेज को अनुमित देना:
पहले फेसबुक मैसेंजर में यूजर द्वारा भेजी गई 4K रेजोल्यूशन की फोटोज को डाउनग्रेड कर दिया जाता था। इस फीचर के आने के बाद ऐसा नहीं किया जाएगा। इससे पहले तक 4K इमेज को 2K रेजोल्यूशन में क्रॉप कर दिया जाता था। यह फीचर फिलहाल अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, यूके, सिंगापुर, जापान और साउथ कोरिया में उपलब्ध है। लेकिन जल्द ही फेसबुक इसे अन्य देशों में भी जारी करेगा।
स्ट्रीक्स फीचर:
एक ऑनलाइन पोर्टल के मुताबिक, फेसबुक एक नए फीचर स्ट्रीक्स पर काम कर रहा है। यह फीचर स्नैपचैट की तरह है। इस फीचर के तहत यह पता चलता है कि यूजर अपने किस दोस्त से कितने दिनों से लगातार चैटिंग कर रहा है। ऐसे में अगर आप अपने किसी दोस्त से दो दिन से ज्यादा समय से बात कर रहे हैं तो स्ट्रीक्स फीचर के जरिए आप यह देख पाएंगे कि आप अपने दोस्तसे कितने दिनों से बात कर रहे हैं। यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन्स के लिए ही उपलब्ध है।
डिस्कवर टैब:
कंपनी अपने भारतीय यूजर्स के लिए डिस्कवर टैब लाने की तैयारी कर रही है। इस फीचर को अमेरिका में फेसबुक एफ8 2017 कॉन्फ्रेंस के दौरान पेश किया गया था। यह यूजर को अपने आस-पास की जगह और बिजनेसेज को ढूंढने की अनुमति देता है। यह टैब एप की होमस्क्रीन पर दायीं तरफ नीचे की ओर दिखाई देगा।
अब बात करते हैं व्हाट्सएप की:
व्हाट्सएप पेमेंट फीचर:
.jpg)
व्हाट्सएप जल्द ही अपना पेमेंट फीचर जारी करने की तैयारी कर रही है। डेवलपर्स इस फीचर की टेस्टिंग कर रहे हैं। इसे जल्द ही बीटा वर्जन में पेश किया जा सकता है। खबरों की मानें तो इस फीचर को पूरी तरह से दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस फीचर के लिए कंपनी भारत के तीन मुख्य बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी से बातचीत की प्रक्रिया में है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने व्हाट्सएप अकाउंट से यूपीआई अकाउंट को एक्सेस कर ऑनलाइन भुगतान कर पाएंगे। बिना एप स्विच करें यूजर्स अपने किसी भी दोस्त को (जिनका कॉन्टैक्ट सेव है) पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे।
वॉयस से वीडियो पर स्विच करना:
व्हाट्सएप एक ऐसे फीचर पर भी काम कर रहा है जिसके जरिए यूजर्स वॉयस कॉल्स से वीडियो कॉल पर स्विच कर पाएंगे। इसके लिए व्हाट्सएप अपनी एप में एक बटन डेवलप करेगा जो यूजर्स को वॉयस कॉल चलते हुए वीडियो कॉल में स्विच करने की अनुमति देगा। इस फीचर को फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध कराया गया है।
पिक्चर-इन-पिक्चर मोड:
आपको बता दें कि इस फीचर को फिलहाल आईफोन यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है। इसे जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी पेश किया जाएगा। पिक्चर-इन-पिक्चर मोड से यूजर्स एप में ही यूट्यूब वीडियो देख पाएंगे। एप्पल एप स्टोर के मुताबिक, “जब आपको यूट्यूब वीडियो का लिंक मिलता है, तब आप इसे व्हाट्सएप में ही प्ले कर सकेंगे। पिक्चर-इन-पिक्चर मोड के साथ यूजर किसी दूसरी चैट में नेविगेट करने पर भी वीडियो देख पाएंगे।”