Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुपर ऐप Tata Neu लॉन्च, जानें Amazon-Flipkart से कितना है अलग?

    By Saurabh VermaEdited By:
    Updated: Fri, 08 Apr 2022 08:08 AM (IST)

    Tata Neu App टाटा समूह का नया सुपर ऐप टाटा न्यू (Tata Neu) भारत में सभी के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस ऐप की टक्कर ई-कॉमर्स ऐप अमेजन और फ्लिपकार्ट से मानी जा रही है।

    Hero Image
    Photo Credit - Tata Neu File Photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Tata Neu App launches: टाटा (Tata) का सुपर ऐप Tata Neu लॉन्च हो गया है। यह एक वन स्टॉप सॉल्यूशन है। मतलब ऐप एक और काम अनेक. इस ऐप से फ्लाइट बुकिंग, शॉपिंग, होटल बुकिंग, बिजली बिल पेमेंट, फूड बिल पेमेंट, फूड आर्डर, ग्रॉसरी ऑर्डर जैसे कई तरह के काम किये जा सकते हैं। इस ऐप की टक्कर Flipkart, Amazon और PayTm से मानी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होगा अलग

    Tata Neu ऐप पर थर्ड पार्टी सर्विस मिलेंगी। साथ ही टाटा की एक्सक्सूलिव सर्विस प्लेटफॉर्म जैसे Tata Pay, फूड डिलीवरी ऐप QMin और Starbucks, शॉपिंग प्लेटफॉर्म Tata Cliq ग्रॉसरी स्टोर बिग बॉस्केट, ताज होटल, एयर एशिया फ्लाइट को बुक किया जा सकेगा।

    कहां से करें ऐप डाउनलोड

    Tata Neu ऐप एंड्राइड के साथ iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है। मतलब यूजर्स इसे Apple App Store के साथ ही Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकेगा।

    मिलेंगी ये सुविधाएं 

    • Tata Neu ऐप पर ग्रॉसरी, फ्लाइट बुकिंग, फूड डिलीवरी, इन्वेस्टमेंट, होटल बुकिंग जैसी सर्विस मिलेंगी।
    • Tata Neu ऐप पर टाटा पे (Tata Pay) सर्विस का ऑप्शन मिलेगा। मतलब यूजर्स ब्रॉडबैंड, इलेक्ट्रिसिटी, पाइप गैस, लैंडलाइन, मोबाइल, डीटीएच रिचार्ज का पेमेंट कर पाएंगे।
    • Tata Neu ऐप UPI पेमेंट ऐप टाटा पे डेबिट और क्रेडिट कार्ड लॉगिन किया जा सकेगा।
    • Tata Neu ऐप में इन्वेस्टमेंट सर्विस जैसे इंस्टैंट लोन, बॉय नाउ पे लेटर का ऑप्शन मिलेगा।
    • Tata Neu ऐप पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस मिलेगी।
    • Tata Neu ऐप पर Neu Coins को रिडीम प्वाइंट के तौर पर पेश किया जाएगा। हर Neu coin की कीमत 1 रुपये होगी। इस ऐप से फ्लाइट बुकिंग के साथ ही ऑनलाइन दवा मंगा सकेंगे।