विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paytm UPI Lite: डिजिटल पेमेंट कभी नहीं होगा फेल, ‘लाइट’ की स्पीड से होगा ट्रांजैक्शन

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Fri, 24 Feb 2023 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2023 07:19 PM (IST)

हाल ही में Paytm ने Paytm UPI lite को पेश किया था। जिसमें आप आसानी से छोटे ट्रांजेक्शन कर सकते ...और पढ़ें

Paytm UPI Lite Support with no failure is here, know the details here
Paytm UPI Lite Support with no failure is here, know the details here

नई दिल्ली, टेक डेस्क। बीते कुछ सालों में लोगों में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का उपयोग बढ़ गया है। लोग डिजिटल पेमेंट के लिए गूगल पे, फोन पे और Paytm पर अपनी जरूरत के हिसाब से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। हाल ही में भारत का घरेलू पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने UPI लाइट पेमेंट को शुरू किया है, पेटीएम ऐसा वाला एकमात्र प्लेटफॉर्म है।

यह पेटीएम ऐप पर सिंगल टैप के साथ तेजी से रीयल-टाइम लेनदेन को सक्षम बनाता है। कंपनी का कहना है कि पेटीएम UPI लाइट कभी भी पीक ट्रांजैक्शन के घंटों के दौरान विफल नहीं होगा, भले ही बैंकों की सक्सेस रेट की समस्या भी क्यों न हो। 

डिजिटल भुगतान को बनाएगा सुलभ

पेटीएम यूपीआई लाइट का उद्देश्य देश भर के लोगों के लिए डिजिटल भुगतान को अधिक सुलभ बनाना है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा सक्षम UPI लाइट यूजर्स को बिना पिन का उपयोग किए कई छोटे-मूल्य वाले UPI लेनदेन करने में सहायता करता है।

यह भी पढ़ें- क्वांटम कंप्यूटर की गलती सुधारने में Google को मिली बड़ी सफलता, सुंदर पिचाई ने Twitter पर जाहिर की खुशी

तेज और निर्बाध लेनदेन

पेटीएम यूपीआई लाइट का उपयोग करते हुए यूजर्स तेज गति से एक बार में 200 रुपये तक के मूल्य का क्विक और निर्बाध लेनदेन कर सकते हैं। फिनटेक फर्म ने कहा कि यह सुपरफास्ट, सुविधाजनक और परेशानी मुक्त लेनदेन का अनुभव देती है, क्योंकि यूजर्स को भुगतान करते समय हर बार पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा, यूजर्स बिना किसी शुल्क के यूपीआई बैलेंस को उसी बैंक खाते में वापस ट्रांसफर कर सकते हैं।

मिल रहा 100 रुपये कैशबैक

एडॉप्शन को बढ़ावा देने के लिए, कंपनी यूपीआई लाइट को सक्रिय करने और शेष राशि के रूप में 1,000 रुपये जोड़ने के लिए यूजर्स को 100 रुपये कैशबैक की पेशकश कर रही है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि क्यूआर और मोबाइल भुगतान के आगे रहते हुए हम यूपीआई को देश के कोने-कोने में ले गए हैं।

भुगतान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में एक नए कदम के रूप में यूपीआई लाइट को लॉन्च करने पर हमें गर्व है। पेटीएम यूपीआई के साथ, भुगतान कभी विफल नहीं होते हैं, लेन-देन सुपरफास्ट होते हैं और आपको अपने बैंक स्टेटमेंट में अव्यवस्था दिखाई नहीं देती है।

इन बैंक में मिलेगा सपोर्ट

वर्तमान में, नौ बैंक पेटीएम यूपीआई लाइट का समर्थन करते हैं, जिसमें केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल है।

यह भी पढ़ें- Infinix Note 12i Review: शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ, 10000 रुपये से कम कीमत वाला दमदार फोन!