Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Yoga Day 2019: ये ऐप देगी आपके आस-पास हो रहे Yoga इवेंट्स की पूरी जानकारी

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Fri, 21 Jun 2019 08:57 AM (IST)

    हम आपको एक ऐप की जानकारी दे रहे हैं जो आपको आपके आस-पास के योगा सेंटर्स प्रैक्टीशनर्स और इवेंट्स की जानकारी देगा। इस ऐप का नाम Yoga Locator2019 है

    International Yoga Day 2019: ये ऐप देगी आपके आस-पास हो रहे Yoga इवेंट्स की पूरी जानकारी

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। International Yoga day हर वर्ष 21 जून को आयोजित किया जाता है। इस बार पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन देशभर के लोगों को योगा के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस बार रांची के प्रभार तारा ग्राउंड में पीएम मोदी लोगों के साथ योगा करते नजर आएंगे। इस दौरान करीब 50,000 लोगों के यहां शिरकत करने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस दिन ग्लोबली करीब 180 देश योगा डे में पार्टिसिपेट करते हैं। अगर आप भी अपने शहर में योगा सेंटर जाकर योगा करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐप की जानकारी दे रहे हैं जो आपको आपके आस-पास के योगा सेंटर्स, प्रैक्टीशनर्स और इवेंट्स की जानकारी देगा। इस ऐप का नाम Yoga Locator2019 है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yoga Locator2019: यह आयुष मिनिस्ट्री की ऐप है। इसका अपडेटेड वर्जन पेशकर दिया गया है। यह आपके आस-पास के योगा सेंटर्स, प्रैक्टीशनर्स और इवेंट्स की जानकारी उपलब्ध कराता है। आयुष के सेक्रेटरी वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा है, “यह अपग्रेडेड वर्जन है जो यूजर्स के लिए इस वर्ष पेश किया गया है। यह तीन कैटेगरीज में बांटा गया है। पहली कैटेगरी इंडीविजुअल योगा प्रैक्टीशनर्स की है। दूसरी फ्री योगा प्रोग्राम्स और तीसरी कैटेगरी योगा इंस्टीट्यूट्स की होगी।”

    इस ऐप पर दी गई जानकारी आयुष मिनिस्ट्री के अंतर्गत सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स द्वारा उपलब्ध कराई गई है। वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया, “हम प्रस्ताव पर सुविधाओं की गुणवत्ता का ट्रैक रखने के लिए प्रतिभागियों को योग सर्टिफिकेशन बोर्ड के साथ जोड़ रहे हैं और यह सिर्फ भारतीयों के लिए नहीं बल्कि अन्य देशों के लोगों के लिए भी है।”

    इसके अलावा एक Bhuvan ऐप भी है जिसे नए अवतार में पेश किया गया है। इसमें योगा इवेंट की डिटेल्ड जानकारी, पार्टिसिपेंट्स, ऑर्गेनाइजर्स, इंस्ट्रक्टर्स आदि की जानकारी शामिल की गई है। इसमें यूजर को रियल टाइम जानकारी और जियो टाइम लोकेशन की जानकारी दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें:

    स्मार्टफोन बाजार में क्रांति, यह टेक्नोलॉजी मात्र 13 मिनट में करेगी 4000mAh बैटरी को चार्ज

    बजट कीमत और 4000mAh बैटरी के साथ Redmi 7A जुलाई महीने में देगा भारत में दस्तक

    International Yoga day 2019: ₹5,000 रुपये से कम में उपलब्ध हैं ये फिटनेस बैंड्स

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप