विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब 2G डाटा पर भी चला सकेंगे इंस्टाग्राम, लाइट वर्जन की टेस्टिंग शुरू

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 29 Jun 2018 05:40 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 10:58 AM (IST)

सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम स्लो इंटरनेट वाले यूजर्स के लिए लाइट वर्जन की टेस्टिंग कर रहा है

अब 2G डाटा पर भी चला सकेंगे इंस्टाग्राम, लाइट वर्जन की टेस्टिंग शुरू
अब 2G डाटा पर भी चला सकेंगे इंस्टाग्राम, लाइट वर्जन की टेस्टिंग शुरू

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। फेसबुक की पॉपुलर सोशल मीडिया इमेज और वीडियो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम का नया वर्जन गूगल प्ले स्टोर पर रोल आउट कर दिया गया है। इस लाइट वर्जन एप को प्ले स्टोर पर देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस एप को 2जी और 3जी के स्लो इंटरनेट पर भी चलाया जा सकता है। इंस्टाग्राम का मौजूदा वर्जन स्लो इंटरनेट पर सही से काम नहीं करता है। इसलिए यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इंस्टाग्राम के कई फीचर्स 2जी और 3जी के स्लो इंटरनेट पर काम नहीं करते हैं।

इंस्टाग्राम के लाइट वर्जन के लॉन्च होने के बाद यूजर्स अब स्लो इंटरनेट पर भी इस एप का आनंद उठा सकेंगे। एप के कुछ फीचर तो इंस्टाग्राम के आम एप से मिलते हैं जैसे इस लाइट एप में आप फीड और स्टोरी में पोस्ट फोटो को फिल्टर कर सकते हैं लेकिन कुछ फीचर अभी इस एप में मौजूद नहीं है। इसके अलावा इस लाइट एप में दोस्तों को डायरेक्ट मैसेज भेजने के लिए ऑप्शन और वीडियो शेयरिंग का ऑप्शन नहीं दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि इस लाइट वर्जन के बारे में इंस्टाग्राम ने ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं दी है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इंस्टाग्राम के प्रवक्ता के मुताबिक इस लाइट वर्जन की टेस्टिंग फिलहाल मेक्सिको में की जा रही है। प्रवक्ता का कहना है कि इंस्टाग्राम को कम स्पेस और स्लो इंटरनेट वाले यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकें इसलिए इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इस एप के लाइट वर्जन को मेक्सिको डेवलपर्स के लिए ही लॉन्च किया गया है। आने वाले समय में इसे अन्य देशों के डेवलपर्स के लिए भी लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

शाओमी देश में 50 हजार लोगों को देगा रोजगार, 15 हजार करोड़ निवेश की योजना

साइबर अटैक के मामले चौथे स्थान पर पहुंचा भारत, कई गुना बढ़े मामले

एयरटेल के इस प्लान में अब मिलेगा 90GB डाटा, जियो और वोडाफोन को मिलेगी चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।