विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब नहीं कटेगा ओवर स्पीड लिमिट का चालान, Rule तोड़ने पर Google Maps आपको देगा अलर्ट

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Wed, 19 Jun 2019 09:50 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2019 08:45 AM (IST)

Google Maps के तहत नए फीचर के तहत आपको यह दिखाया जाएगा कि आप किस स्पीड पर आपकी कार चला रहे हैं

अब नहीं कटेगा ओवर स्पीड लिमिट का चालान, Rule तोड़ने पर Google Maps आपको देगा अलर्ट
अब नहीं कटेगा ओवर स्पीड लिमिट का चालान, Rule तोड़ने पर Google Maps आपको देगा अलर्ट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। कई बार गाड़ी चलाते समय ओवर स्पीड के चक्कर में हमारा चालान कट जाता है। हमें ये पता ही नहीं चल पाता है कि स्पीड लिमिट कब ज्यादा हो गई। इस परेशानी से निजात पाने के लिए Google ने अपने एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के Google Maps का नया वर्जन पेश कर दिया है। इसके तहत Maps आपको यह दिखाएगा कि आप किस स्पीड पर आपकी कार चला रहे हैं। ऐसे में अगर स्पीड लिमिट क्रॉस करेंगे तो यह आपको प्रॉमप्ट कर देगा और आपको ओवर स्पीड लिमिट के कारण लग सकने वाले चालान से मुक्त दिलाएगा। इस फीचर को Speedometer का नाम दिया गया है। यह फीचर यूजर को सेटिंग्स में लेगा जिसे मैनुअली ऑन किया जा सकता है। इस फीचर को स्पीड लिमिट फीचर के रोलआउट करने के बाद पेश किया गया है।

Speedometer कैसे करेगा मदद: यह फीचर आपको किसी भी रूट पर कितनी स्पीड लिमिट होनी चाहिए इसकी जानकारी देगा। यह ड्राइवर को अलर्ट देगा कि वो स्पीड लिमिट के अंदर गाड़ी चला रहे हैं या नहीं। जब यह फीचर ऑन होगा तो ड्राइविंग स्पीड Google Maps नीचे की तरफ बायीं ओर दिखाई देगी। स्पीड इंडीकेटर कलर बदलकर इस बात का संकेत देगा कि आप किस स्पीड में गाड़ी चला रहे हैं। अगर आप स्पीड लिमिट से ज्यादा गाड़ी चला रहे हैं तो यह इंडीकेटर लाल हो जाएगा। इससे ओवर स्पीड लिमिट से कटने वाले चालान की भी संभावना खत्म हो जाएगी।

Google Maps से संबंधित कुछ बुक्स भी उपलब्ध कराई गई है। इनमें से एक का नाम Things You Didn’t Know You Could Do With Google Maps है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां।

नोट: आपके फोन की इंटरनेट स्पीड के चलते कभी-कभी रिजल्टस में देरी हो सकती हैं। ऐसे में हमेशा अपनी कार के speedometer पर नजर बनाए रहें।

इस तरह Google Maps में ऑन करें Speedometer फीचर:

  • सबसे पहले अपने फोन में Google Maps को ओपन करें।
  • इसके बाद Menu में जाकर Settings पर टैप करें और Navigation में जाएं।
  • अब Driving options के अंदर Speedometer को ऑन कर दें।

अगर आप GPS Tracking डिवाइस खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Amazon पर इसके लिए अच्छे विकल्प मौजूद हैं। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां। 

यह भी पढ़ें:

फ्लिप कैमरा के साथ Asus 6Z आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें Live Stream

2020 के iPhone मॉडल्स में OLED डिस्प्ले के साथ होगा 5G सपोर्ट

Motorola One Power की कीमत में भारी कटौती, जानें नया प्राइस

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप