Move to Jagran APP

TikTok Ban in India: Google के बाद अब Apple ने भी अपने ऐप स्टोर से Tiktok को किया Block

TikTok Ban in India गूगल के बाद अब एप्पल ने भी अपने ऐप स्टोर से इसे ऐप को ब्लॉक कर दिया है

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 10:20 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 06:21 PM (IST)
TikTok Ban in India: Google के बाद अब Apple ने भी अपने ऐप स्टोर से Tiktok को किया Block
TikTok Ban in India: Google के बाद अब Apple ने भी अपने ऐप स्टोर से Tiktok को किया Block

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Tiktok को मद्रास हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद Google ने अपने प्ले स्टोर से ब्लॉक कर दिया था। वहीं, अब Apple ने भी अपनी ऐप स्टोर से इसे ब्लॉक कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब से कोई भी भारतीय यूजर इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड नहीं कर पाएगा। आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने Bytedance कंपनी की अर्जी को खारीज कर दिया है। कंपनी ने TikTok ऐप पर से बैन खत्म करने का अनुरोध किया था।

loksabha election banner

TikTok बच्चों पर डाल रहा गलत प्रभाव: कोर्ट

मद्रास हाईकोर्ट ने क्रेंद को 3 अप्रैल को कहा था कि वो TikTok पर बैन लगाए। TikTok पर मुख्य आरोप यह लगाया गया है कि यह ऐप एडल्ट कंटेंट परोस रही है। इससे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इसे लेकर एक व्यक्ति ने जनहित याचिका दायर की थी। खबरों के मुताबिक, इसके लिए केंद्र ने Apple और Google को पत्र भेजा था जिसमें कहा गया था कि वो उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करें। इस पत्र में TikTok पर बैन लगाने को कहा गया था। इस आदेश के बाद अब Google ने TikTok को अपने प्ले स्टोर से बैन कर दिया है। Google का कहना है कि वो इस ऐप पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता है। लेकिन कोर्ट के आदेशानुसार इस ऐप को बैन कर रहा है।

Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करें

जानें TikTok के बारे में:

TikTok चीन की कंपनी Bytedance के स्वामित्व में आती है। इस पर यूजर्स शॉर्ट वीडियोज बनाकर डालते हैं। इसमे गानें, डायलॉग या कॉमेडी सीन इत्यादि वीडियो बनाए जाते हैं। यह ऐप भारत में काफी लोकप्रिय हो चुकी है। फरवरी महीने में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अब तक 240 मिलियन लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है।

TikTok ने बंद किए कुछ यूजर्स के अकाउंट:

कुछ समय पहले कंपनी ने कुछ यूजर्स के अकाउंट को बंद कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ TikTok यूजर्स ने दावा किया था कि उनके अकाउंट को बंद कर दिया गया है। वहीं, कुछ यूजर्स ने बताया है कि उनके कुछ वीडियोज को डिलीट किया गया है। यूजर्स का कहना है कि ये वीडियोज या अकाउंट्स बिना जानकारी के डिलीट किए गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि TikTok ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किए हैं। इसके तहत 13 वर्ष से कम आयु के यूजर्स के अकाउंट बंद किए जाएंगे। इसी के चलते ऐप यूजर्स से उनके उम्र की जानकारी भी ले रहा है।

TikTok ने बताया है कि यह फैसला FTC सेटलमेंट एग्रीमेंट के तहत लिया गया है। यानी अगर 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चे TikTok पर अकाउंट बनाते हैं तो इसके लिए उनके पैरेंट्स को परमीशन देनी होगी। यह पॉलिसी अभी अमेरिका में लागू की गई है, लेकिन इसे जल्द ही भारत में भी लागू किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

Poco F2 होगा Redmi का नया स्मार्टफोन, स्नैपड्रैगन 855 के साथ भारत में होगा लॉन्च

PUBG Mobile Ban: भारत और नेपाल के बाद अब इस देश के लोग भी नहीं खेल पाएंगे यह गेम

Jio यूजर्स के लिए एक और खुशखबरी, फ्लाइट में कर पाएंगे इंटरनेट का इस्तेमाल! 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.