Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर बैठे फ्री में सुनें अनलिमिटेड गानें, इन 5 म्यूजिक ऐप्स को करें डाउनलोड

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 26 Mar 2020 02:47 PM (IST)

    Coronavirus Lockdown हम आपके लिए कुछ म्यूजिक ऐप्स की जानकारी लाए हैं जिनपर आप फ्री में गानें सुन सकते हैं। फोटो साभार Pixabay

    घर बैठे फ्री में सुनें अनलिमिटेड गानें, इन 5 म्यूजिक ऐप्स को करें डाउनलोड

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। देशभर में लॉकडाउन के चलते लोगों को घर पर रुकना पड़ रहा है। जिन्हें वर्क फ्रॉम होम दिया गया है वो तो सुबह से शाम तक काम में बिजी रहते हैं लेकिन जो घर पर खाली बैठे हैं, उनका समय काटना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसे में कई बार अकेलापन भी महसूस होने लगता है। अब यह तो हम सभी ने सुना होगा कि म्यूजिक अकेलेपन का साथी है। आप घर में बैठकर अपने पसंदीदा गानें तो सुन ही सकते हैं। आपके स्मार्टफोन में मौजूद म्यूजिक ऐप्स आपकी मदद कर सकती हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर ऐप फ्री ही हो। कई ऐप्स कुछ समय बाद सब्सक्रिप्शन मांग ही लेती हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ म्यूजिक ऐप्स की जानकारी लाए हैं जिनपर आप फ्री में गानें सुन सकते हैं। हालांकि, निम्न ऐप्स के भी पेड वर्जन उपलब्ध हैं लेकिन सिर्फ गानें सुनने के लिए पेड वर्जन क्या लेना। ऐसे में आप फ्री वर्जन का ही लाभ उठाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Wynk Music: आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। Airtel यूजर्स के लिए यह ऐप एकदम फ्री है। यह Airtel की अपनी ऐप है। इसमें आपको हर जोन के गानें मिल जाएंगे। आप यहां से अपने मनपसंद गायक के गानों का आनंद ले पाएंगे। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, तेलुगू आदि भाषा के गानें मिल जाएंगे।

    JioSaavan: इस ऐप में फ्री रेडियो और पॉडकास्ट की सुविधा मिलती है। आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें 55 मिलियन से ज्यादा गानों की लिस्ट दी गई है जिसमें तमिल, तेलुगू, पंजाबी, मराठी, कन्नड़, गुजराती, बंगाली, भोजपुरी, हिंदी, अंग्रेजी समेत अन्य भाषाओं के गानें हैं। हालांकि, इसमें आपको विज्ञापन भी मिलेंगे। विज्ञापन के साथ यह वर्जन फ्री में उपलब्ध है। अगर आप बिना विज्ञापन वाला वर्जन लेना चाहते हैं तो JioSaavn Pro को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

    Google Play Music: यह ऐप तो हर एंड्रॉइड फोन में उपलब्ध होती है। यह भी एकदम फ्री है। आप यहां पर किसी भी गायक के या किसी भी तरह के गानें सुन सकते हैं। यहां आपको कई विकल्प दिए गए हैं। यहां आपको टॉप एल्बम, स्ट्रेस बस्टर, इमोशनल, गेट मोटिवेटेड, लव फॉरएवर जैसे जोन के गानें की सूची दी गई है। इसका भी एक पेड वर्जन है जिसमें ऑफलाइन गानें और विज्ञापन रहित गानों का विकल्प दिया जाता है।

    Spotify: इस ऐप का भी फ्री वर्जन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें भी आपको अलग-अलग जोन के गानें मिलेंगे। इसमें हिंदी न्यू रिलीजेज, पॉपुलर एल्बम, साउथ ऑफ इंडिया, ट्रेंडिग नाओ जैसी कैटेगरी मौजूद हैं। इसका भी एक पेड वर्जन है। इसमें आपको विज्ञापन फ्री म्यूजिक का आनंद मिलेगा। इसके साथ ही अन्य कुछ सुविधाएं भी मिलेंगी। लेकिन अगर आप ऑनलाइन गानें सुनना चाहते हैं तो फ्री वर्जन भी बुरा नहीं है।

    Gaana: इसे भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है। इसमें भी आपको कई भाषाओं के गानें मिलेंगे जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी आदि भाषाएं शामिल हैं। इसमें आपको 45 मिलियन से ज्यादा गानें दिए जा रहे हैं। साथ ही हाई-क्वालिटी एचडी म्यूजिक क्वालिटी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसका भी पेड वर्जन मौजूद है।