विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आप भी किचन में गलत जगह रखते हैं नमक? वास्तु दोष से बचने के लिए तुरंत पढ़ें सही नियम

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

वास्तु शास्त्र में नमक को सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि किचन में नमक ...और पढ़ें

किचन में नमक रखने के सही वास्तु (Picture Credit:AI Generated)

किचन में नमक रखने के सही वास्तु (Picture Credit:AI Generated)

HighLights

  1. किचन में नमक रखने के लिए पश्चिम दिशा शुभ मानी जाती है।

  2. नमक को हमेशा कांच या सिरेमिक के डिब्बे में रखें।

  3. नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए नमक खुला न छोड़ें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर के किचन को सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। मान्यता है कि रसोई में रखी चीजों का सही स्थान घर की सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा होता है। यदि किचन में मौजूद किसी भी चीज का वास्तु खराब होता है, तो उसका प्रभाव घर के सभी लोगों में दिखाई देने लगता है।

इन्हीं चीजों में से एक है रसोई में इस्तेमाल होने वाला नमक। ज्योतिष और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, नमक का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से है। ऐसे में इसे सही दिशा और उचित तरीके से रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में नमक कहां रखना चाहिए और किन गलतियों से बचना जरूरी है।

किचन में किस दिशा में रखना चाहिए नमक?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में नमक रखने के लिए पश्चिम दिशा को अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में नमक रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा, नमक को साफ-सुथरे और सूखे स्थान पर ही रखना चाहिए। इसे हमेशा कांच या सिरेमिक के साफ डिब्बे में रखने की सलाह दी जाती है।

नमक को कभी भी स्टील के डिब्बे में नहीं रखना चाहिए। स्टील या लोहे को शनि की धातु माना जाता है, इसलिए इसमें नमक रखना वास्तु अनुकूल नहीं है।

नमक रखने के लिए न करें ये गलतियां

किसी भी तरह के वास्तु दोष से बचने के लिए आपको किचन में नमक रखते समय कुछ गलतियों से बचना चाहिए।

  • वास्तु मान्यताओं के अनुसार, नमक को हमेशा ढक्कन वाले डिब्बे में रखना चाहिए। इसे खुला छोड़ने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
  • नमक को लोहे या स्टील के बजाय कांच अथवा सिरेमिक के डिब्बे में रखना शुभ माना जाता है।
  • किचन में नमक के डिब्बे को गंदगी, नमी और कूड़ेदान के पास रखने से बचना चाहिए।
  • नमक को हमेशा सूखे चम्मच से निकालना चाहिए। इससे उसमें नमी और गंदगी जाने का खतरा कम होता है।
  • नमक को किचन में कभी भी अन्य मसालों के साथ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से ग्रह कमजोर होते हैं।

नमक से जुड़े वास्तु उपाय

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिए आप एक कांच की कटोरी में सेंधा नमक रखकर घर के किचन में रखें और बीच-बीच में इसे बदलते रहें। इसके साथ ही, घर में आप जब भी पोछा लगाएं, पोछे के पानी में एक चुटकी नमक जरूर मिलाएं। इन उपायों से आपके घर के सभी वास्तु दोष दूर हो सकते हैं।

अगर आप भी किचन में नमक रखते समय यहां बताई कोई भी गलती करते हैं, तो अपनी इन आदतों को तुरंत बदल दें।

यह भी पढ़ें- घर की खिड़कियां हमेशा बंद रखने की आदत पड़ सकती है भारी! वास्तु में बताए गए हैं ये बड़े नुकसान

यह भी पढ़ें- दरवाजा खोलते या बंद करते समय आती है चरमराहट की आवाज? मिलते हैं ये संकेत, ऐसे करें बचाव

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।