Tips For Wallet: पर्स में राशि के अनुसार रखें ये चीजें, कभी खाली नहीं होगा बटुआ… सुख-शांति भी मिलेगी
Tips For Wallet अपनी राशि के अनुसार उपाय करने से पर्स कभी खाली नहीं रहेगा और सुख-शांति बनी रहेगी। मेष राशि के लोगों को पर्स में तांबे का सिक्का वृष राशि के लोगों को चांदी का सिक्का रखना चाहिए। मिथुन राशि के लोगों को हरी इलायची कर्क राशि के लोगों को चांदी का सिक्का रखना चाहिए। इसी तरह से जानिए किस राशि वालों को क्या रखना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका पर्स (Tips For Purse) हमेशा भरा रहे। मगर, कई बार ऐसा होता है कि पर्स में एक भी रुपए नहीं होते हैं। हालांकि, आजकल डिजिटल पेमेंट का जमाना होने की वजह से भी लोग कैश लेकर नहीं चलते हैं। मगर, कभी भी ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपके पास कैश की कोई कमी रहे।
इसके लिए आप यदि अपनी राशि के अनुसार, कुछ उपाय करेंगे, तो निश्चित रूप से पर्स (How to attract wealth in wallet) भी खाली नहीं रहेगा और सुख-शांति और सौभाग्य भी मिलेगा। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार अपने बटुए में आपको क्या रखना (What to keep in wallet for money) चाहिए, जिससे बरक्कत बनी रहे।
मेष राशि
मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली यह राशि काफी आक्रामक है। इस राशि के लोगों को अपने पर्स में तांबे का सिक्का रखना चाहिए। इससे मंगल ग्रह की ऊर्जा मिलती है, जो धन और आत्मविश्वास को बढ़ाती है।
वृष राशि
शुक्र के स्वामित्व वाली यह राशि पृथ्वी तत्व से जुड़ी होने की वजह से धन को जल्दी आकर्षित करती है। इस राशि के लोगों को पर्स में चांदी का सिक्का रखना चाहिए।
मिथुन राशि
बुध के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को पर्स में हरी इलायची या हरे रंग के रेशमी कपड़े का टुकड़ा रखना चाहिए। इससे उनका कम्युनिकेशन भी बेहतर होता है और बरक्कत भी होती है।
कर्क राशि
चंद्रमा के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को अपने पर्स में चांदी का सिक्का या मोती रखना चाहिए। इससे इन्हें मानसिक शांति भी मिलती है और धन भी बना रहता है।
सिंह राशि
सूर्य के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को पर्स में सूर्य यंत्र या सुनहरा रेशमी कपड़े का टुकड़ा रखना चाहिए। इससे सूर्य की कृपा मिलती है और नेतृत्व की क्षमता मजबूत होती है।
कन्या राशि
बुध के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को पर्स में हरी सौंफ या मूंग की दाल के कुछ दाने रखने चाहिए। इससे उनकी जिंदगी में आने वाली परेशानियां कम होती हैं और शांति मिलती है।
तुला राशि
शुक्र के स्वामित्व वाली इस राशि के लिए जीवन में हर क्षेत्र में बैलेंस बनाना जरूरी होता है। इस राशि के लोगों को पर्स में चांदी का सिक्का, चांदी में बना श्रीयंत्र रखने से धन की बरक्कत बनी रहती है।
वृश्चिक राशि
मंगल के स्वामित्व वाली यह ट्रांसफॉर्मेशन और डीप थिंकिंग की राशि है। इस राशि के लोगों को पर्स में तांबे का सिक्का या लाल चंदन की लकड़ी का छोटा टुकड़ा रखना चाहिए।
धनु राशि
गुरु के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को पर्स में हल्दी की गांठ रखनी चाहिए। इससे भाग्य का साथ मिलता है और उन्नति के रास्ते खुलते हैं।
मकर राशि
शनि के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को पर्स में लोहे का टुकड़ा रखना चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा मिलती रहती है।
यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: कोहनी पर तिल क्या देता है संकेत, जानिए किन चीजों में होते हैं महारथी
कुंभ राशि
शनिदेव के ही स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को पर्स में चांदी, लोहा या अष्टधातु का टुकड़ा रखने से लाभ होता है।
मीन राशि
आध्यात्मिक विकास और अपनी सोच को विकसित करने के लिए गुरु के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को पर्स में केसर का टुकड़ा या पीले फूल रखने चाहिए।
यह भी पढ़ें- Vastu Shastra: घर की सीढ़ियों के नीचे किन चीजों को नहीं रखना चाहिए, जानिए क्या है इसका कारण
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।