Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Home: वास्तु के अनुसार, घर में लगाएं ये चार फूल; चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 03:01 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी-बड़ी चीज के लिए कुछ-न-कुछ नियम बताए गए हैं। अगर घर में वास्तु के हिसाब से पेड़-पौधे लगाए जाएं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुख-समृद्धि आती है। साथ ही लक्ष्मी मां की कृपा भी घर पर बनी रहती है।

    Hero Image
    Vastu Tips वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये फूल।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Vastu Tips: फूलों वाले पेड़-पौधे लगाने से घर की सुंदरता तो बढ़ती ही है। साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे फूलों का जिक्र किया गया है जिन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुलाब का फूल से बना रहेगा प्रेम

    अधिकतर लोगों के घरों में गुलाब का फूल पाया जाता है। इसकी सुंदरता और खुशबू के चलते ही इसे फूलों का राजा कहा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर लाल गुलाब का फूल घर में लगाया जाए, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है। और घर के सदस्यों में प्रेम बना रहता है।

    हरसिंगार का फूल लगाने के फायदे

    वास्तु शास्त्र में बताया गया है हरसिंगार का पौधा लगाना घर के लिए बहुत ही शुभ होता है। इसे पारिजात के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

    इस फूल को लगाने से दूर होगा मनमुटाव

    चमेली का फूल बहुत सुगंधित पुष्पों में से एक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में चमेली का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। चमेली के फूल से शिव की पूजा करने से सुख-शांति और तरक्की बनी रहती है। इसके साथ ही यह परिवार के बीच के मनमुटाव को भी कम करता है।

    ये फूल लाएगा सौभाग्य

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक चंपा का पौधा घर में लगाने से सौभाग्य आता है। इसे लगाने से हर तरह के दुखों से छुटकारा मिल जाता है। इसके खुशबूदार फूल से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। और इसे लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे को उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'