Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर में कबूतर का घोंसला होना शुभ है या अशुभ, जानिए इससे संबंधित संकेत

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2022 09:35 AM (IST)

    Vastu Tips वास्तु शास्त्र में कबूतर को लेकर काफी संकेतों के बारे में बताया गया है। अगर कबूतर घर में घोंसला बना लेता है तो यह शुभ है कि अशुभ। जानिए कबूतर संबंधी ऐसे ही कुछ और सवालों के जवाब

    Hero Image
    Vastu Tips: घर में कबूतर का घोंसला होना शुभ है या अशुभ, जानिए इससे संबंधित संकेत

    नई दिल्ली, Auspicious Or Inauspicious About Pigeon: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्रों में कई चीजों को लेकर शुभ या अशुभ माना जाता है। यह परंपराएं सदियों से ऐसे ही चली आ रही है। ऐसी ही कुछ मान्यताएं पशु-पक्षी को लेकर है। इन्हीं में से एक है कबूतर। सुख और शांति का प्रतीक माना जाने वाला कबूतर को लेकर लोगों के मन में दो मत चलते आ रहे हैं। वास्तु के हिसाब से कबूतर को मां लक्ष्मी का भक्त माना जाता है। ऐसे में इसका घर में आना शुभ होता है वहीं कई लोगों का मानना है कि इसके घर में रहने से दुर्भाग्य बढ़ता है। जानिए कुछ ऐसे ही कबूतर संबंधी संकेतों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर में घोंसला बना लेना

    आमतौर पर माना जाता है कि घर में कबूतर का घोंसला बनना अशुभ होता है। घर की बालकनी या छत पर घोंसला बनाने का मतलब है कि वह अपने साथ दुर्भाग्य लेकर आया है। ऐसे में उसे तुरंत हटा देना चाहिए। वरना व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की के साथ आर्थिक तंगी पर बुरा असर पड़ता है।

    कबूतर के घर में घोंसला बनाने को लेकर कई लोगों का मानना है कि इससे घर में सुख-समृद्धि के साथ सौभाग्य आता है। क्योंकि कबूतर मां लक्ष्मी का परम भक्त है। इसलिए कबूतर का घोंसला नहीं हटाना चाहिए।

    बुध और गुरु ग्रह की स्थिति होगी मजबूत

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कबूतर को दाना जरूर खिलाना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में गुरु और बुध की स्थिति भी मजबूत होती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।

    कबूतर संबंधी अन्य वास्तु संकेत

    अचानक मिल जाए कबूतर

    वास्तु के मुताबिक, अगर बाहर जाते समय अचानक कबूतर आपके दाईं ओर से उड़कर जाए तो यह आपके भाई और परिजनों के लिए शुभ नहीं होता।

    कबूतर की आवाज बदल सकती है जिंदगी

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर कबूतर दिन के प्रथम प्रहर में गुटर गूं करें तो इसका मतलब है कि लाभ मिलेगा, तीसरे प्रहर में विवाह या प्रेम संबंधी हो सकता है। लेकिन चौथे प्रहर में गुटर गूं करने से कामों में हानि पहुंचती है।

    सिर के ऊपर से उड़ना

    वास्तु के हिसाब से अगर कबूतर सिर के ऊपर से उड़ जाए, तो समझ लें कि जल्द ही जीवन के हर कष्ट दूर होने वाले है।

    Pic Credit- Freepik

    डिस्क्लेमर

    ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''