Vastu Tips: सिर्फ सजावट नहीं, आपकी किस्मत भी खोलेंगे मुख्य द्वार पर लगे पर्दे, दिशा के अनुसार चुनें सही रंग
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर सही रंग के पर्दे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि आती है। यह लेख दिशा के अनुसार पर्दों के रंग का चुनाव करने के महत्व पर प्रकाश डालता है, जिससे परिवार को शुभ परिणाम मिलें।

घर के पर्दे से बदलेगी किस्मत (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
वास्तु अनुसार मुख्य द्वार के पर्दे घर में लाते हैं सुख-समृद्धि।
पूर्व दिशा के लिए हल्के हरे, क्रीम या सफेद पर्दे चुनें।
उत्तर दिशा में नीले, आसमानी या हरे पर्दे धन आगमन हेतु।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को महत्वपूर्ण माना जाता है। यहीं से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई रखने की सलाह दी गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार से जुड़े नियमों का पालन करने से परिवार के सदस्यों को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-शांति बनी रहती है।
अक्सर लोग घर की सजावट करते समय मुख्य द्वार पर लगे पर्दों के रंग और कपड़े पर ध्यान नहीं देते, जबकि वास्तु के अनुसार इनका सीधा असर घर के वातावरण, परिवार के सदस्यों की तरक्की और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर सही रंग का पर्दा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन आगमन के मार्ग खुलते हैं।
इस बात को जानकर आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर वास्तु के अनुसार किस रंग के पर्दे लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए, इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं।
दिशा के अनुसार लगाएं पर्दे
पूर्व दिशा- अगर आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा में है, तो आप हल्का हरा, क्रीम या सफेद रंग के पर्दे लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन रंगों का पर्दा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति सदैव बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
पश्चिम दिशा- इसके अलावा, जिन घरों का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा की तरफ होता है, उन लोगों को अपने मुख्य द्वार पर सफेद, हल्का नीला या सिल्वर रंग के पर्दे लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के इस नियम का पालन करने से कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होते हैं।
दक्षिण दिशा- अगर मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है, तो यहां लाल, नारंगी, पीला या मैरून रंग के पर्दे लगाना फलदायी होता है। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है और दक्षिण दिशा से जुड़े वास्तु दोष शांत होते हैं।
उत्तर दिशा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। इस दिशा में मुख्य द्वार वाले घरों में हल्का नीला, आसमानी या हरे रंग के पर्दे लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में समृद्धि आती है।
यह भी पढ़ें- दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने की आदत छीन सकती है घर की बरकत! वास्तु के इन नियमों को आज ही समझें
यह भी पढ़ें- कंगाली की वजह बन सकता है घर के इन स्थानों पर रखा खाली बर्तन! वास्तु के नियमों को समझें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।