विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंगाली की वजह बन सकता है घर के इन स्थानों पर रखा खाली बर्तन! वास्तु के नियमों को समझें

Published: Mon, 09 Nov 2026 06:28 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खाली बर्तन कुछ निश्चित स्थानों पर रखने से आर्थिक तंगी और नकारात्मक ऊर्जा आ ...और पढ़ें

खाली बर्तन घर में ला सकते हैं कंगाली वास्तु के नियमों को समझें (Picture Credit: AI Generated)

खाली बर्तन घर में ला सकते हैं कंगाली वास्तु के नियमों को समझें (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. ब्रह्म स्थान पर खाली बर्तन रखने से बचें।

  2. उत्तर दिशा में खाली बर्तन आर्थिक उन्नति रोकते हैं।

  3. पूजा घर और मुख्य द्वार पर खाली बर्तन न रखें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा और कोने का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि घर में रखी चीजों का भी सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से वास्तु में कुछ ऐसे नियम बनाए गए हैं। ऐसे ही घर के अलग-अलग स्थानों पर सामान रखने से जुड़े कई नियम बताए गए हैं।

इन्हीं में से एक नियम है घर में सभी स्थानों पर सामन या खाली बर्तन रखना। वास्तु घर में खाली बर्तनों को रखने से जुड़ी कई बातें बताता है। वास्तु के अनुसार, घर के कुछ हिस्सों में खाली बर्तन रखना आर्थिक तंगी और परेशानियों का संकेत हो सकता है। आइए आपको बताते हैं खाली बर्तन घर के किस स्थान पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

ब्रह्म स्थान पर न रखें खाली बर्तन

वास्तु शास्त्र में घर के ब्रह्म स्थान पर आपको कभी भी कोई खाली बर्तन नहीं रखना चाहिए। यह एक ऐसा स्थान है जो घर के बीचों-बीच पड़ता है। वास्तु के अनुसार, इस स्थान पर कभी भी खाली बर्तन, कबाड़ या अनावश्यक सामान इकट्ठा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की ऊर्जा का संतुलन प्रभावित हो सकता है।

ऐसी मान्यता है कि ब्रह्म स्थान पर भारी या बेकार वस्तुएं रखने से परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधाएं आ सकती हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर दिशा में खाली बर्तन न रखें

वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से माना जाता है। इस दिशा को आर्थिक उन्नति और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए उत्तर दिशा में कभी भी अनावश्यक सामान, कबाड़ या लंबे समय से खाली पड़े बर्तन जमा करके रखने से बचने की सलाह दी जाती है।

मान्यता है कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और आर्थिक प्रगति में बाधाएं आ सकती हैं। इस स्थान पर खाली बर्तन रखने से उस बर्तन के भीतर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पूजा घर में न रखें खाली बर्तन

आपको घर के पूजा स्थल को पवित्र और स्वच्छ रखना चाहिए। इस स्थान पर आपको भूलकर भी इस स्थान पर खाली बर्तन नहीं रखना चाहिए। आपको पूजा के समय इस्तेमाल के बाद खाली पूजा पात्र या अन्य बर्तन लंबे समय तक इधर-उधर खाली नहीं छोड़ने चाहिए।

मुख्य द्वार के आस-पास न रखें खाली बर्तन

घर के मुख्य द्वार को ऊर्जा का प्रवेश स्थान माना जाता है। आपको इसके आस-पास खाली बर्तन या अनावश्यक सामान रखने से बचना चाहिए। इससे प्रवेश द्वार अव्यवस्थित दिखाई देता है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

आपको घर के इन स्थानों पर भूलकर भी खली बर्तन नहीं रखना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बानी रहे। 

यह भी पढ़ें- जमीन पर भूलकर भी न रखें ये पवित्र चीजें, वरना छा जाएगी कंगाली और वास्तु दोष!

यह भी पढ़ें- सावधान! घर के मंदिर में भूलकर भी न करें वास्तु से जुड़ी ये 4 गलतियां, रुक जाएगी तरक्की

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।