विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमीन पर भूलकर भी न रखें ये पवित्र चीजें, वरना छा जाएगी कंगाली और वास्तु दोष!

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:30 AM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष वस्तुओं को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना अशुभ और अनादर ...और पढ़ें

वास्तु शास्त्र पूजा की सामग्री को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। (Picture Credits- AI Images)

वास्तु शास्त्र पूजा की सामग्री को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। (Picture Credits- AI Images)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान और कला है, जो भवनों, घरों, मंदिरों और अन्य संरचनाओं की बनावट, निर्माण और स्थान से जुड़ी ऊर्जा में संतुलन लाने का काम करता है। जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और तरक्की हासिल करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा का होना बेहद जरूरी है।

हमारे रोजाना के जीवन में काम आने वाली कुछ खास वस्तुओं को लेकर भी वास्तु शास्त्र में नियम बताए गए हैं, जिसके मुताबिक कुछ खास चीजों को भूलकर भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। यदि आप इन चीजों को जमीन पर रख देते हैं, तो आपको वास्तु दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

शिवलिंग और शालिग्राम

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में स्थापित शिवलिंग या शालिग्राम को भूलकर भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ और अनादर माना जाता है।

हिंदू दर्शन में ये दोनों ही चीजें अत्यंत पवित्र मानी जाती हैं, इसलिए इन्हें पूजा की वेदी पर ही रखना चाहिए। इसके अलावा गंदे हाथों से स्पर्श करने से भी बचना चाहिए।

देवी-देवताओं के विग्रह

घर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्ति धार्मिक नजरिए से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। मूर्ति को सीधे जमीन पर रखने से यह अशुद्ध और अपमान माना जाता है।

ऐसे में कभी भी मंदिर की साफ-सफाई करते हुए भी पूजा कक्ष में स्थापित देवता की मूर्ति या चित्र को हमेशा पूजा की साफ वेदी पर रखें। अगर आपके पास पूजा की वेदी न हो तो उसे किसी साफ कपड़े के ऊपर रखें।

शंख, दीपक और यंत्र

पूजा में इस्तेमाल होने वाले शंख, दीपक और यंत्र को भूलकर भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने धार्मिक नजरिए से अपमान समझा जाता है।

दरअसल शंख को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है, जबकि दीपक अग्नि देवता का प्रतीक और श्रीयंत्र को देवी-देवता की ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। इन सभी वस्तुओं को सीधे तौर पर जमीन पर रखने से जातक को धन की हानि का भी सामना करना पड़ सकता है।

धार्मिक पुस्तक और जपमाल

वास्तु शास्त्र और धार्मिक सिंद्धातों के मुताबिक, भगवद्गीता, रामायण, पुराण और दूसरे अन्य धार्मिक ग्रंथों को कभी भी भूलकर फर्श पर नहीं रखना चाहिए। इसके बजाय इन्हें साफ कपड़े, पुस्तक स्टैंड या अलमारी में रखना ज्यादा बेहतर माना जाता है। किताबों को साफ-सुथरा और सुरक्षित रखने की आदत धार्मिक सम्मान के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी है।

इसके अलावा तुलसी और पूजा के फूल, कपूर, चंदन और गोरोचन, रत्न, सोना और पवित्र सामग्री को भूलकर भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य में कभी भी कमी नहीं आती है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ कपड़े सुखाने की जगह नहीं है बालकनी, इन गलतियों से बचेंगे तो बढ़ेगी घर में खुशहाली

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: दीवाली से पहले घर में करा रहे हैं पेंट, तो शांति और सकारात्मकता के लिए चुनें ये खास रंग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।