Vastu Tips: दीवाली से पहले घर में करा रहे हैं पेंट, तो शांति और सकारात्मकता के लिए चुनें ये खास रंग
दीवाली से पहले घर में पेंट कराते समय वास्तु के अनुसार रंगों का चुनाव करने से शांति और सकारात्मकता आती ...और पढ़ें

घर में किस रंग का करवाएं पेंट? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में दीवाली रोशनी, उमंग और खुशियों का महापर्व है। इस पर्व के आने से पहले लोग घर में साफ-सफाई, सजावट और पेंट करना शुरू कर देते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धन की देवी मां लक्ष्मी साफ-सफाई वाले घर में वास करती हैं। इसलिए दीवाली से पहले घरों की साफ-सफाई जरूर करनी चाहिए।
कई लोग दीवाली से पहले घरों में पेंट करवाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जिन रंगों का चुनाव करते हैं, उनका आपके जीवन पर कितना गहरा असर पड़ता है? अगर दीवाली पर घर में पेंट करवाते समय वास्तु शास्त्र में बताई गई बातों का ध्यान रखा जाए, तो यह आपके लिए बहुत ही मंगलकारी साबित हो सकता है। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि घर में पेंट के लिए कौन-सा रंग शुभ माना जाता है।
मंदिर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में आसमानी नीला, सफेद या हल्का हरा रंग शुभ माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये रंग शांति, पवित्रता और ध्यान केंद्रित करने के लिए उत्तम माने जाते हैं।
लिविंग रूम
इसके अलावा लिविंग रूम के लिए क्रीम, हल्का पीला या हल्का गुलाबी रंग का चयन करें। ऐसा माना जाता है कि ये रंग घर में सकारात्मकता लाते हैं और खुशनुमा माहौल बनाते हैं।
बेडरूम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में हल्का गुलाबी या हल्का हरा रंग करवाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बेडरूम में इन रंगों को करवाने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और तनाव की समस्या दूर होती है, लेकिन बेडरूम में भूलकर भी काला रंग नहीं करवाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
किचन
रसोई घर में अग्नि तत्व का वास होता है। इसलिए किचन में लाल, नारंगी, गुलाबी या पीला रंग करवाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों को शुभ परिणाम मिलते हैं।
बाथरूम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में सफेद, हल्का नीला, हल्का पीला, या हल्का गुलाबी जैसे रंगों का पेंट करवाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन रंगों से मन को शांति प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें- Diwali 2026: कब मनाई जाएगी दीवाली? यहां देखें सही डेट और मां लक्ष्मी की पूजा का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें- सिर्फ कपड़े सुखाने की जगह नहीं है बालकनी, इन गलतियों से बचेंगे तो बढ़ेगी घर में खुशहाली
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
