विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Diwali 2026: कब मनाई जाएगी दीवाली? यहां देखें सही डेट और मां लक्ष्मी की पूजा का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:51 PM (IST)

दीवाली 2026 का पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा, जब कार्तिक अमावस्या पर भगवान राम अयोध्या लौटे थे। इस दिन ...और पढ़ें

दीवाली के दिन क्या न करें? (Picture Credits- AI Images)

दीवाली के दिन क्या न करें? (Picture Credits- AI Images)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हर साल दीवाली (Diwali 2026) के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक अमावस्या के दिन ही भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, तो उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने पूरी नगरी को घी के दीयों से रोशन किया था।
इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने से दुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में कोई कमी नहीं होती है। ऐसा माना जाता है कि दीवाली के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं किस दिन मनाई जाएगी दीवाली और पूजा का सही समय क्या है?

दीवाली 2026 डेट और टाइम (Diwali 2026 Date and Shubh Muhurat)

कार्तिक अमावस्या की तिथि की शुरुआत- 08 नवंबर को रात 11 बजकर 27 मिनट पर
कार्तिक अमावस्या की तिथि का समापन- 09 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार दीवाली का पर्व 08 नवंबर (Kab Hai Diwali 2026) को मनाया जाएगा।

दीवाली 2026 शुभ मुहूर्त (Diwali 2026 Shubh Muhurat)

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- शाम को 05 बजकर 54 मिनट से रात 07 बजकर 50 मिनट तक
प्रदोष काल- शाम को 05 बजकर 31 मिनट से रात 08 बजकर 09 मिनट तक
वृषभ काल- शाम को 05 बजकर 54 मिनट से रात 07 बजकर 50 मिनट तक

अन्य शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 59 मिनट से 05 बजकर 50 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 02 बजकर 50 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05 बजकर 48 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक
निशिता मुहूर्त- रात्रि 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक
अमृत काल- रात को 10 बजकर 02 मिनट से 11 बजकर 44 मिनट तक

इन बातों का रखें ध्यान

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, धन की देवी मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर होता है। इसलिए दीवाली के दिन घर की सफाई का विशेष ध्यान रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन घरों में सफाई का ध्यान रखा जाता है, उसी घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
  • दीवाली पूजा के दौरान भूलकर भी काले रंग के कपड़े न धारण करें। काले रंग के कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिसका जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है
  • इसके अलावा इस दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें। सात्विक भोजन करें।
  • किसी से वाद-विवाद न करें।
  • किसी के बारे में गलत न सोचें।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा आस्था का महापर्व, नोट करें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक का पूरा शेड्यूल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।