दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने की आदत छीन सकती है घर की बरकत! वास्तु के इन नियमों को आज ही समझें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि यह घर में वास्तु दोष ...और पढ़ें

दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना सही या गलत? वास्तु से जानें (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना वास्तु दोष का कारण।
यह आदत घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है।
आर्थिक हानि और पारिवारिक कलह का बन सकता है कारण।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार हम घर में जाने अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसका परिणाम हमें आम जीवन में दिखाई देने लगता है। यही नहीं ये वास्तु दोष का कारण भी बनती हैं। हमारी हर छोटी-बड़ी आदत न केवल जीवन में सीधेतौर पर असर डालती है, बल्कि घर की ऊर्जा को भी प्रभावित करते हैं।
इनमें से एक आम आदत है दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना। अक्सर हम दरवाजे के पीछे कपड़े टांग देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी ये आदत घर के लिए वास्तु दोष का कारण बन सकती है। आइए आपको बताते हैं इसके नुकसानों के बारे में और आपको किन वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए।
दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से क्या होता है?
दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं होता है और इससे आपके घर में वास्तु दोष लग सकता है। कपड़ों को रखने के लिए एक निश्चित स्थान होता है और इसी जगह कपड़े रखने की सलाह दी जाती है, न कि दरवाजे के पीछे इन्हें टांगना चाहिए।
वास्तु की मानें तो, घर के कोई भी दरवाजे ऊर्जा का मुख्य स्रोत होते हैं, जहां से सकरात्मक या नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे में यदि आप दरवाजे के पीछे कपड़े टांगते हैं, तो ऊर्जा प्रभावित होती है और इसका संतुलन नहीं बनता है। इसके घर में अशांति होती है और लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगते हैं। यही नहीं ये आपके घर में होने वाली आर्थिक हानि का भी सबसे बड़ा कारण हो सकता है।
दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से लगता है वास्तु दोष
अक्सर हम दरवाजे के पीछे गंदे कपड़े टांग देते हैं, जो वास्तु दोष का सबसे बड़ा कारण माने जाते हैं। इन कपड़ों में जमा गंदगी और धूल घर के वास्तु को खराब करती है।
इसका सीधा असर आपके परिवार के सदस्यों की सेहत और मानसिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। गंदे कपड़ों से लगने वाला वास्तु दोष परिवार के सदस्यों के रिश्तों और सुख-समृद्धि को भी प्रभावित करता है। जब घर के दरवाजे में ही कपड़े लटके हुए होते हैं, तो इस स्थान पर कई तरह की बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं।
दरवाजों के पीछे का स्थान कैसा होना चाहिए?
आपको अपने घर के हर दरवाजे के पीछे के स्थान को खाली छोड़ना चाहिए, यही नहीं इस स्थान पर आपको कभी भी जले नहीं लगने देने चाहिए। अगर किसी वजह से आप दरवाजे के पीछे कपड़े टांग भी रहे हैं, तो ध्यान रखें कि कभी भी गंदे कपड़े यहां न रखें। आपको दरवाजे को कभी भी ऐसे बाधित नहीं करना चाहिए कि उसे पूरी तरह से खोलने या बंद करने में परेशानी हो।
अगर आपके भीतर भी ऐसी कोई आदत है, तो उसे तुरंत बदल लें। आपकी ये आदत जीवन में समस्याओं का कारण बन सकती है और वास्तु दोष से आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है।
यह भी पढ़ें- बिस्तर के नीचे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, बनती हैं वास्तु दोष का कारण
यह भी पढ़ें- घर में जूते-चप्पल रखने से जुड़ी ये गलतियां बन सकती हैं वास्तु दोष का कारण
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।