Vastu Tips: वास्तु दोष होने पर मिलते हैं ये 5 संकेत, इन उपायों से करें दूर
वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष (Vastu Dosh Ke Upay) के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति को वास्तु दोष की वजह से जीवन में कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। ऐसे में कुछ उपायों के द्वारा वास्तु दोष से छुटकारा पाया जा सकता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के नियम का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या उत्पन्न होती है। इससे व्यक्ति को जीवन में धन की कमी समेत कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है और घर में नकारत्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में वास्तु दोष को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में बताए गए उपायों के द्वारा इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
आर्थिक तंगी की समस्या
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं या पैसा तिजोरी में रुक नहीं रहा है, तो इसकी वजह वास्तु दोष हो सकती है।
अचानक बीमार पड़ जाना
इसके अलावा घर में किसी सदस्य का अचानक बीमार पड़ जाना भी वास्तु दोष का संकेत हो सकता है।
अधिक गुस्सा आना
अगर आपको किसी बात पर जल्दी-जल्दी अधिक गुस्सा आ रहा है, तो इसकी वजह वास्तु दोष हो सकती है।
करियर में सफलता न मिलना
अगर आप करियर में अधिक मेहनत करने के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, तो इसके पीछे की वजह वास्तु दोष हो सकती है।
घर में टूटी हुई झाड़ू रखना
अगर आपने घर में टूटी हुई झाड़ू रखी है, तो इसकी वजह से भी जीवन में वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Marriage Vastu Tips: विवाह में आ रही है अड़चन, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम
ऐसे दूर करें वास्तु दोष
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में गणपति बप्पा की प्रतिमा को रखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है।
- घर में उत्तर-पूर्व दिशा में सूरज या नदियों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से व्यक्ति को वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है और जीवन खुशहाल हो सकता है।
- इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाएं। माना जाता है कि काले घोड़े की नाल लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
- वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर और मंदिर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रोजाना इन कामों से जीवन में बनी रहेगी खुशहाली, दूर होंगे लड़ाई-झगड़े
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।